धमतरी में बरपा तेज बारिश के बीच आसमानी कहर, आकाशीय बिजली गिरने से चपेट में आए चार लोग, एक की मौत, इलाके में में शोक का माहौल

Lightning strikes amidst heavy rain in Dhamtari; four people hit, one dead; atmosphere of mourning in the area.

धमतरी में बरपा तेज बारिश के बीच आसमानी कहर, आकाशीय बिजली गिरने से चपेट में आए चार लोग, एक की मौत, इलाके में में शोक का माहौल

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया. जहां गाज गिरने से चार लोग इसकी चपेट में आ गए. हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा नगरी ब्लॉक के फरसियां-बोड़र्रा मुख्य मार्ग पर शाम करीब 6:30 से 7 बजे के बीच हुआ.
मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में तेज बारिश के साथ गरज-चमक हो रही थी. इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली सड़क पर मौजूद लोगों के पास आ गिरी. बिजली की चपेट में आने से गिरजा शंकर ध्रुव की मौत हो गई. वहीं जितेंद्र सिन्हा, पोषण ध्रुव और भूपेश ध्रुव गंभीर रूप से घायल हो गए.
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से सभी को फौरन शासकीय सिविल अस्पताल नगरी पहुंचाया गया. अस्पताल में चिकित्सकों ने गिरजा शंकर ध्रुव को मृत घोषित कर दिया. जबकि तीनों घायलों का इलाज जारी है. उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
बारिश के मौसम में आकाशीय बिजली की इस घटना से इलाके में शोक का माहौल है. घटना की जानकारी मिलने के बाद संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?