मासूम की नींद बनी मौत!, बिस्तर पर सो रही 9 वर्षीय बच्ची को जहरीले कोबरा सांप ने डसा, इलाज से पहले गई जान, परिवार में पसरा मातम

A child's sleep turns fatal! A venomous cobra bit a 9-year-old girl while she was sleeping in her bed; she lost her life before treatment could be administered, plunging the family into mourning.

मासूम की नींद बनी मौत!, बिस्तर पर सो रही 9 वर्षीय बच्ची को जहरीले कोबरा सांप ने डसा, इलाज से पहले गई जान, परिवार में पसरा मातम

बिलासपुर/पचपेड़ी : बिलासपुर जिला में पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कुकुर्दीकला में एक दर्दनाक हादसे में चौथी कक्षा में पढ़ने वाली करीब साढ़े 9 साल की बच्ची की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई. बच्ची रात में अपने घर के अंदर बिस्तर पर सो रही थी. इसी दौरान घर में घुसे जहरीले सांप ने उसे डस लिया. हादसे के बाद परिजन उसे फौरन इलाज के लिए मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक घटना 21 सितंबर 2026 की शाम करीब 7:55 बजे की है. ग्राम कुकुर्दीकला निवासी सुधा साहू पिता लक्ष्मण प्रसाद साहू, उम्र करीब साढ़े 9 साल रात में अपने घर में बिस्तर पर सो रही थी. इसी दौरान घर में घुसे जहरीले सांप ने उसे काट लिया. परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई तो घर में अफरा-तफरी मच गई.
बच्ची की हालत बिगड़ती देख परिजन उसे आनन-फानन में मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्ची का चेकअप किया. लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हादसे की खबर मिलने पर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया,
बताया जा रहा है कि सुधा साहू चौथी कक्षा में पढ़ती थी. मासूम की अचानक हुई मौत से  परिवार में मातम पसरा हुआ है. घर में सो रही बच्ची को सांप के डसने की इस हादसे ने ग्रामीणों को भी झकझोर दिया है. हादसे के बाद परिजनों ने सांप को भी पकड़ लिया था. जिसकी पहचान जहरीले कोबरा के रूप में की जा रही है. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?