स्कुल जाने निकली छात्रा का अपहरण कर ले गया गोवा, पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी महेश गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
A schoolgirl was abducted and taken to Goa; the police have arrested Mahesh, the accused, for raping the minor girl and sent him behind bars.
अम्बिकापुर : स्कूल जाने के लिए निकली नाबालिग छात्रा को शादी का झांसा देकर अगवा करने और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को लखनपुर पुलिस ने गोवा से धर दबोचा है. पुलिस टीम ने अपहृत पीड़िता को आरोपी के कब्जे से सकुशल बरामद कर लिया है. वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक 28 जुलाई 2026 को पीड़िता के पिता ने लखनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटी सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी. लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी. परिजनों द्वारा रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की गई. लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. परिजनों ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की आशंका जताई.
प्रार्थी की इस रिपोर्ट पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 137(2) के तहत जुर्म दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस टीम ने लगातार सुराग जुटाए और तकनीकी व मैदानी जांच के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रैक की. पुलिस ने पीड़िता को गोवा के कुकली क्षेत्र से आरोपी महेश मिंज के कब्जे से दस्तयाब किया गया. पूछताछ के दौरान पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे बहला-फुसलाकर गोवा ले गया था और शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया.
पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए आरोपी ने अपनी पहचान महेश मिंज पिता छोट्या मिंज उम्र 22 साल निवासी चुकनडांड सेमरपारा, थाना लखनपुर) के रूप में बताई. पूछताछ में आरोपी ने जुर्म करना कबूल कर लिया. इसके बाद मामले में बीएनएस की धारा 65(1) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की धारा 4 व 6 जोड़ी गई. पुख्ता सबूत पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया.
आरोपी
महेश मिंज पिता छोट्या मिंज उम्र 22 साल निवासी चुकनडांड सेमरपारा, थाना लखनपुर जिला सरगुजा छत्तीसगढ़
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



