आंगन में लोहे के तार पर गीले कपड़े सुखाते समय करंट की चपेट में आया विवाहित युवक, दर्दनाक मौत से परिजनों में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस

A married young man suffered a fatal electric shock while drying wet clothes on an iron wire in the courtyard; his tragic death has plunged his family into mourning, and the police have launched an investigation.

आंगन में लोहे के तार पर गीले कपड़े सुखाते समय करंट की चपेट में आया विवाहित युवक, दर्दनाक मौत से परिजनों में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस

खैरागढ़ : ब्लॉक के ग्राम बघमर्रा में शनिवार सुबह करंट की चपेट में आने से 26 साल के युवक की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान लीलाधर वर्मा पिता संतुराम वर्मा निवासी ग्राम बघमर्रा के रुप में हुई है. इस हादसे से से परिजनों में मातम पसरा हुआ है. पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के वजह की जांच शुरू कर दी है.
मिली जानकारी मुताबिक लीलाधर शनिवार सुबह करीब 11 बजे अपने घर के बाथरूम में नहाने गया था. नहाने के बाद वह आंगन में कपड़े सुखाने के लिए लगाए गए लोहे के तार पर गीले कपड़े डालने लगा. बताया जा रहा है कि लोहे के तार में विद्युत प्रवाह हो रहा था. जैसे ही गीला कपड़ा तार के संपर्क में आया लीलाधर करंट की चपेट में आ गया और तार से चिपक गया.
काफी देर तक लीलाधर को तार से चिपका देखकर उसकी पत्नी ने आवाज लगाई. लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. उसे बचाने के प्रयास में पत्नी ने जैसे ही लीलाधर को हाथ लगाया उसे भी करंट का तेज झटका लगा और वह दूर जा गिरी. इसके बाद उसने फौरन घर में मौजूद अन्य परिजनों को घटना की जानकारी दी.
लीलाधर के पिता संतुराम वर्मा ने फौरन घर की बिजली का मेन स्विच बंद किया. बिजली सप्लाई बंद होने के बाद लीलाधर तार से अलग होकर नीचे गिर पड़ा. परिजन उसे नाजुक हालत में फौरन सिविल अस्पताल खैरागढ़ लेकर पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरु की. पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के वजह की जांच शुरु कर दी है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?