मासूम छात्रा की मौत, छात्रावास में बिगड़ी तबीयत के बाद घर लाते ही तोड़ा दम, अधीक्षिका पर लापरवाही का आरोप, जांच के आदेश जारी
Death of an innocent student; she passed away immediately after being brought home following a deterioration in her health at the hostel. Allegations of negligence have been leveled against the warden, and an inquiry has been ordered.
सुकमा : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में ऐर्राबोर पोटाकेबिन में पहली कक्षा की छात्रा की मौत का मामला सामने आया है. छात्रावास से नाजुक हालत में घर लाने के बाद उसकी मौत हो गई. मृतिका के परिजनों ने छात्रावास अधीक्षिका पर लापरवाही का आरोप लगाया है. मामले की जांच के लिए डीईओ ने जांच के निर्देश दिए हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक मेटटागुड़ा निवासी मड़कम देवे कोंटा विकासखण्ड क्षेत्रअंतर्गत ऐर्राबोर पोटाकेबिन में अध्ययनरत थी. पिछले कई दिनों से उसका स्वास्थ्य ठीक नहीं था. खबर मिलने के बाद परिजन बच्ची को घर वापस लाने के लिए 27 सितंबर को छात्रावास पहुंचे. इस दौरान बच्ची की हालत नाजुक थी. बाढ़ से मार्ग बाधित होनेकी वजह से वह समय पर घर नहीं पहुंच पाए.
घर में छात्रा की मौत
लगातार बिगड़ती तबीयत के बीच छात्रा को घर लाया गया. जहां उसने दम तोड़ दिया. बच्ची की मौत के बाद छात्रावास प्रबंधन और अधीक्षिका के खिलाफ परिजनों में भारी आक्रोश है. परिजनों का आरोप है कि अधीक्षिका ने छात्रा की बिगड़ती तबीयत को गंभीरता से नहीं लिया. छात्रा के इलाज में लापरवाही बरती गई.
मामले में जांच के निर्देश
घटना की जानकारी मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं. इसके लिए जांच टीम गठित कर दी गई है. जांच के बाद ही छात्रा की मौत की वजह और लगाए गए आरोपों की स्थिति साफ होगी.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



