नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया युवक, शादी का झांसा देकर लड़की से बनाए शारीरिक संबंध, आरोपी गुरूदेव गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल

A young man lured away a minor girl and engaged in sexual relations with her under the pretext of marriage; the accused, Gurudev, has been arrested and sent to jail.

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया युवक, शादी का झांसा देकर लड़की से बनाए शारीरिक संबंध, आरोपी गुरूदेव गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल

सक्ती : सक्ती जिला में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर बालिग युवक ने ले गया. और शादी का झांसा देकर लड़की के साथ दुष्कर्म किया. पुलिस ने आरोपी गुरूदेव दास महंत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस की जांच जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक 26 अगस्त 2026 को प्रार्थी ने थाना सक्ती में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बहन 20 अगस्त 2026 को सुबह करीब 9 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई थी. शाम और रात तक घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने आस-पास और रिश्तेदारों में उसकी पतासाजी की. लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. प्रार्थी ने शक जताया कि कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी नाबालिग बहन को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है.
प्रार्थी की इस रिपोर्ट पर थाना सक्ती में संबंधित धाराओं के तहत जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया गया. पतासाजी के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से अहम खबर मिली. खबर के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग को आरोपी गुरूदेव दास महंत के कब्जे से दस्तयाब किया.
पीड़िता के बयान में उसके द्वारा बताया गया कि आरोपी गुरूदेव दास महंत उसे बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया.
इस मामले में मिले सबूतों और पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी गुरूदेव दास महंत पिता लक्ष्मणदास महंत, उम्र 18 साल 8 महिना, निवासी ग्राम सिरली, थाना सक्ती, जिला सक्ती (छत्तीसगढ़) को गिरफ्तार किया गया. आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया.
आरोपी
गुरुदेव दास महंत उम्र 18 साल 8 महिना निवासी सिरली थाना सक्ती, जिला सक्ती (छत्तीसगढ़)
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb