अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा ब्लैकमेल, विधवा महिला से दुष्कर्म का आरोपी पति का दोस्त लोकेश गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल
Lokesh, a friend of the husband accused of raping a widow, has been arrested and jailed; he had been blackmailing the woman by threatening to circulate her obscene photos and videos.
राजनांदगांव : महिला को कथित फोटो-वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने 26 साल के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर प्रकरण दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी लोकेश साहू उसके पति का दोस्त था और पति की मौत से पहले से ही उसके घर आता-जाता था. इसी दौरान आरोपी के पास पीड़िता का मोबाइल नंबर आ गया और दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी.
पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दबाव बनाया. धमकी और लोक-लज्जा के डर से वह आरोपी की बात मानने के लिए मजबूर हो गई. अगस्त 2025 में आरोपी पीड़िता को कथित तौर पर जबरदस्ती डोंगरगढ़ स्थित एक लॉज में लेकर गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया.
पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी घटना के बारे में किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी देता रहा. शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी बीच-बीच में पीड़िता के संतोषी नगर लखोली स्थित घर पहुंचता था और धमकी देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था. लगातार कथित धमकियों से परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की.
पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 4179/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(एम) और 351(2) के तहत मामले की जांच शुरु की. पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और एसडीओपी डोंगरगढ़ केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में मामले की जांच की गई.
थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुमन जायसवाल के नेतृत्व में विवेचक उप निरीक्षक गीतांजलि सिन्हा ने आरोपी की तलाश शुरु की. पुलिस ने आरोपी लोकेश साहू पिता धीराजी साहू उम्र 26 साल निवासी वार्ड नंबर 11 फरदफोड़, थाना देवरी, जिला बालोद को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ और विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को 24 सितंबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है.
आरोपी
लोकेश साहू पिता धीराजी साहू उम्र 26 साल निवासी वार्ड नंबर 11 फरदफोड़, थाना देवरी, जिला बालोद
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



