पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या के बाद आरोपी भुनेश्वर साहू ने खुद पर भी किया चाकू से हमला, हालत नाजुक. कैरेक्टर पर शक के चलते वारदात
After murdering his wife and two young children, the accused, Bhuvneshwar Sahu, stabbed himself; his condition is critical. The incident was driven by suspicions regarding his wife's character.
रायपुर : राजधानी के माना थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक शख्स ने अपनी ही हंसती-खेलती दुनिया उजाड़ दी. आरोपी भुनेश्वर साहू ने घरेलू विवाद और सनक में आकर अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस वीभत्स हमले में तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद भी जान देने की नीयत से अपने ऊपर हमला कर लिया. आरोपी को इलाज के लिए मेकाहारा में भर्ती कराया गया है. यह मामला माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई का है.
पत्नी और दोनों बच्चों की हत्या के बाद खुद पर किया वार
मिली जानकारी के मुताबिक बालोद जिला का रहने वाला भुनेश्वर साहू उम्र 34 साल डूमरतराई के साहू पारा में किराए के मकान में रहता था. भुनेश्वर साहू ने रात 1:30 बजे विवाद के बाद पहले पत्नी खिलेश्वरी साहू पर हमला किया. इसके बाद उसने दोनों बच्चों आशीष साहू उम्र 10 साल और ज्ञान साहू उम्र 8 साल पर हमला किया. तीनों की मौत के बाद उसने खुद पर भी चाकू से वार किया. शुरुआती जांच में सामने आया है कि पत्नी के कैरेक्टर पर शक के चलते उसने हत्या की है.
पड़ोसियों को वारदात की जानकारी मिलते ही उन्होंने पुलिस को खबर किया। माना पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची तो दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी. महिला की हालत बेहद नाजुक थी. वहीं पति भी घायल हालत में पड़ा हुआ था. पत्नी को अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
सब्जी मंडी में काम करते थे पति-पत्नी
पुलिस ने बताया का परिवार करीब 2 साल पहले किराए के मकान में रहने आया था. पति और पत्नी दोनों सब्जी मंडी में काम करते थे. 2 महीने पहले पति ने काम छोड़ दिया था. पड़ोसियों के मुताबिक चरित्र शंका को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था. शनिवार रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था.
अंबेडकर अस्पताल में आरोपी का इलाज जारी
वारदात की खबर मिलते ही माना थाना पुलिस और फॉरेंसिक की विशेष टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साबुत जुटाए और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा अस्पताल भेज दिया. खून से लथपथ पड़े आरोपी भुनेश्वर साहू को गंभीर हालत में इलाज के लिए अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.
शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक कलह और विवाद से जुड़ा नजर आ रहा है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और पड़ोसियों और परिजनों से पूछताछ कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के होश में आते ही कड़ाई से पूछताछ की जाएगी। जिससे कत्ल की असल वजह का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल इस ट्रिपल मर्डर की घटना से पूरे इलाके में सन्नाटा और दहशत का माहौल है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



