दाल में छिपकली मिलने के बाद 23 छात्र बीमार मामले में बड़ी कार्यवाही, प्रधान पाठक संतोष जगत को DEO ने किया निलंबित, FIR का आदेश

Major action taken in case of 23 students falling ill after finding lizard in pulses DEO suspended Principal Pathak Santosh Jagat FIR ordered

दाल में छिपकली मिलने के बाद 23 छात्र बीमार मामले में बड़ी कार्यवाही, प्रधान पाठक संतोष जगत को DEO ने किया निलंबित, FIR का आदेश

गरियाबंद/मैनपुर : गरियाबंद जिले में मैनपुर विकास खंड के ग्राम पीपलखुंटा शासकीय प्राथमिक शाला में 4 सितंबर को मध्यान्ह भोजन करने के बाद 23 छात्र बीमार हो गए. इस घटना ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग को गंभीरता से विचार करने पर मजबूर कर दिया. बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ने से स्कूल में हड़कंप मच गया. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.
इस घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने फौरन कार्रवाई के आदेश दिए. जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने पीपलखुंटा स्कूल के प्रधानपाठक संतोष जगत को निलंबित करते हुए पूरे मामले की जा जिम्मेदारी संभाल रहा था. लेकिन भी एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया गया है. प्रशासन का मानना है कि समूह द्वारा दिए गए भोजन में लापरवाही बरती गई. जिससे बच्चों की तबीयत बिगड़ी.
जांच दल को जल्द ही अपनी रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए गए है. प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और अगर समूह दोषी पाया गया तो उसे ब्लेक लिस्ट में भी डाला जा सकता है. जिला प्रशासन इस मामले में कठोर कार्रवाई के मूड में है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो सके.
वहीं जय मां दुर्गा स्व सहायता समूह की लापरवाही के चलते डीईओ एके सस्वत अनुशंसा करते हुए जिला प्रशासन के जरिए एसडीएम को एफआईआर की कार्रवाई किया जा रहा है.
डीईओ आनंद सारस्वत ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि भोजन को चखने की प्रक्रिया और पंजीकरण की व्यवस्था की कमी पाई गई. इसके चलते प्राथमिक स्कूल के प्रधान पाठक संतोष जगत को निलंबित कर दिया गया है. मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक लैबानो खरसैल के निलंबन के लिए सहायक संचालक को प्रस्ताव भेजा गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb