सरकार को जगाने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बजाई थाली, मानदेय बढ़ाने और नियमितीकरण की मांग, वोरा बोले- मांगों पर फौरन फैसला ले शासन

Anganwadi workers banged plates to rouse the government, demanding an increase in honorarium and regularization of their services; Vora urged the administration to take an immediate decision on these demands.

सरकार को जगाने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बजाई थाली, मानदेय बढ़ाने और नियमितीकरण की मांग, वोरा बोले- मांगों पर फौरन फैसला ले शासन

रायपुर : मानदेय में बढ़ोतरी और नियमितीकरण समेत छह सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं जिला स्तर पर चरणबद्ध आंदोलन कर रही हैं. यह आंदोलन तीन दिनों तक चलेगा। जिसमें अलग-अलग तरीकों से विरोध दर्ज कराया जाएगा. पूर्व विधायक अरुण वोरा ने छत्तीसगढ़ जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किए जा रहे आंदोलन का समर्थन किया है. वोरा ने कहा कि प्रदेश सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की जायज मांगों पर जल्द फैसला ले.
नुक्कड़ नाटक से बताएंगी अपनी समस्याएं
आंदोलन के पहले चरण में आज नुक्कड़ नाटक के जरिए कार्यकर्ता अपनी समस्याओं और मांगों को सामने रखी. इसके जरिए सरकार का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया गया.
थाली-चम्मच बजाकर जताया विरोध
18 नवंबर को थाली और चम्मच बजाकर विरोध प्रदर्शन किया गया. वहीं, 29 नवंबर को काला चश्मा और काली साड़ी पहनकर काला दिवस मनाया जाएगा. आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का कहना है कि वे अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रही हैं. इसमें मानदेय वृद्धि और नियमितीकरण प्रमुख मांगें हैं.
अरुण वोरा ने कहा कि प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं सालों से पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ बच्चों के पोषण, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, कुपोषण दूर करने और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का काम कर रही हैं. इसके बावजूद उन्हें आज भी सम्मानजनक मानदेय और सामाजिक सुरक्षा के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है.
प्रदेश में करीब 2 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं सेवाएं दे रही हैं. जबकि दुर्ग जिले में ही करीब 3 हजार सहायिकाएं इस व्यवस्था का हिस्सा हैं. इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं के भविष्य और अधिकारों से जुड़ा यह मुद्दा सरकार की प्राथमिकता में होना चाहिए.
वोरा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का नियमितीकरण, नियमितीकरण होने तक न्यूनतम 30 हजार रुपये मासिक मानदेय, सहायिकाओं की कार्यकर्ता पद पर पदोन्नति, सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, 5G मोबाइल और 500 रुपये इंटरनेट भत्ते जैसी मांगों पर सरकार को जल्द सकारात्मक फैसला लेना चाहिए. महतारी वंदन योजना के अतिरिक्त कार्यों के लिए अलग से प्रोत्साहन राशि दी जानी चाहिए.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb