गणेश विसर्जन झांकी के दौरान पुलिस लाठीचार्ज पर बिफरे नेता, नेशनल हाइवे किया जाम, शामिल पुलिसकर्मियों के निलंबन की कर रहे मांग, नगर बंद

Leaders outraged over police lathi-charge during the Ganesh Visarjan procession; National Highway blocked; demand raised for the suspension of the involved police personnel; town observes a shutdown.

गणेश विसर्जन झांकी के दौरान पुलिस लाठीचार्ज पर बिफरे नेता, नेशनल हाइवे किया जाम, शामिल पुलिसकर्मियों के निलंबन की कर रहे मांग, नगर बंद

बलौदा बाजार : बलौदा बाजार जिला के सिमगा में शनिवार रात गणेश विसर्जन के दौरान निकाली गई झांकी पर कथित तौर पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. इस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस, भाजपा सहित कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आम नागरिक सुबह से नेशनल हाइवे 130 पर चक्काजाम कर दिया.
घटना के खिलाफ सिमगा बंद का भी आह्वान किया गया. जिसका समर्थन करते हुए सुबह से ही नगर के ज्यादातर दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद रखी. जय स्तंभ चौक पर चल रहे धरने में कांग्रेस, भाजपा सहित अन्य दलों के जनप्रतिनिधि और बड़ी तादाद में नागरिक शामिल रहे.
प्रदर्शनकारी घटना के जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की. उनकी प्रमुख मांगों में भाटापारा एसडीओपी और सिमगा थाना प्रभारी के साथ घटना में शामिल पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित करना शामिल है. जनप्रतिनिधियों का कहना है कि जब तक संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक धरना जारी रहेगा.
फिलहाल चक्काजाम और धरने के चलते नेशनल हाईवे-130 पर यातायात प्रभावित होने की स्थिति बनी हुई है. मामले को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से आधिकारिक रूप से क्या कार्रवाई की जाती है. इस पर सभी की नजर है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?