झांकी और विसर्जन के दौरान उपद्रव की आशंका पर पुलिस का सख्त एक्शन, 8-10 आरोपी गिरफ्तार, बदमाशों से हथियार और शराब बरामद, पूछताछ शुरु
Police take strict action over fears of unrest during the procession and immersion; 8–10 accused arrested, weapons and liquor seized from the miscreants, and interrogation is underway.
रायपुर : राजधानी रायपुर में 28 सितंबर 2026 को निकली झांकी के बाद पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई की. पुलिस ने अलग-अलग मामलों में करीब 8 से 10 आरोपियों को पकड़कर पूछताछ शुरू की है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कई संदिग्ध सामान भी बरामद किए हैं. झांकी और विसर्जन कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष निगरानी रखी जा रही थी. इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर पुलिस टीमों ने कार्रवाई की.
आरोपियों के पास से मिला संदिग्ध सामान
पुलिस कार्रवाई में आरोपियों के पास से कई सामान बरामद किए गए हैं. इनमें लोहे का हथौड़ा, शराब की बोतलें, चेन, हटक के चूड़े सहित अन्य सामग्री शामिल है. पुलिस अब बरामद सामान के बारे में जांच कर रही है कि इनका इस्तेमाल किस मकसद से किया जाना था. पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
झांकी के दौरान पुलिस रही अलर्ट
राजधानी रायपुर में झांकी और धार्मिक आयोजनों को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे. प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था. पुलिस अधिकारियों ने पूरे आयोजन के दौरान निगरानी बनाए रखी. संदिग्ध लोगों और गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पेट्रोलिंग भी बढ़ाई गई थी.
पूछताछ के बाद होगी आगे की कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है. जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. राजधानी पुलिस ने लोगों से अपील किया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की खबर फौरन पुलिस को दें. ताकि कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके. झांकी और बड़े आयोजनों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रायपुर पुलिस लगातार अभियान चला रही है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



