खेत में बिछे अवैध बिजली के नंगे तार की चपेट में आने से मवेशियों को चराने निकले 62 वर्षीय चरवाहे की मौत, परिवार में पसरा मातम, ग्रामीणों में नाराजगी
A 62-year-old shepherd died after coming into contact with a live, illegal electric wire laid across a field; the family is plunged into grief, and villagers are angry.
सक्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम कटौद में खेत में कथित तौर पर अवैध रूप से बिछाए गए बिजली के नंगे तार की चपेट में आने से 62 वर्षीय चरवाहे की मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक रोहित कुमार बरेठ गांव की गौधाम सेवा समिति के तहत अपने दो सहयोगियों हेम कुमार साहू और ओम कुमार चंद्रा के साथ मवेशियों को चराने निकले थे। इसी दौरान कुछ गायें पास के खेत की तरफ़ जाने लगीं. उन्हें रोकने के प्रयास में रोहित अनजाने में खेत में बिछाए गए नंगे बिजली के तार के संपर्क में आ गए.
तार में तेज करंट प्रवाहित होने की वजह से रोहित गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही गिर पड़े. साथ मौजूद सहयोगियों ने उन्हें किसी तरह तार से अलग किया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा लेकर पहुंचे. वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.
हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. वहीं, खेतों में फसलों की सुरक्षा के लिए कथित तौर पर इस तरह अवैध और खतरनाक तरीके से बिजली के तार बिछाए जाने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है. ग्रामीणों ने जिम्मेदार व्यक्ति पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



