महिला पत्रकार के घर में घुसकर मारपीट, मैसेज से हुआ विवाद, भाजपा नेत्री सहित 10 लोगों पर कार्रवाई की मांग, पत्रकार संगठन ने SDOP को दिया ज्ञापन
Female journalist assaulted after intruders enter her home; dispute reportedly stemmed from a message. Demands raised for action against 10 individuals, including a BJP leader; journalists' association submits a memorandum to the SDOP.
रायगढ़/खरसिया : कुछ दिन पहले खरसिया मे महिला पत्रकार के साथ बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष गायत्री केसरवानी ने घर मे घुसकर अपने कई लोगों के साथ मारपीट किया था. इस मामले में करीब एक हफ्ते बाद भी तेज गति से कार्यवाही नहीं हिने से नाराज खरसिया पत्रकार संगठन ने SDOP खरसिया क़ो जल्द कार्यवाही करने के लिये लिखित ज्ञापन सौपा..
मिली जानकारी के मुताबिक किसी दूसरे क़ो भेजनें वाला व्हाट्सप्प पर लिखा हुआ महिला पत्रकार द्वारा गायत्री केसरवानी क़ो धोखे से चला गया था, जिसे पत्रकार ने फौरन डिलीट किया और माफ़ी भी मांगी. इसके बावजूद भी बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्ष द्वारा गलती स्वीकार को नजर अंदाज करते हुए मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया. इस मामले की छानबीन खरसिया पुलिस द्वारा धीमे गति से किया जाना पाया गया. जिसके एवज में खरसिया पत्रकार संगठन ने SDOP खरसिया क़ो लिखित सूचना देकर फ़ौरन कार्यवाहीकरने के लिए आश्वासन मांगा है. और महिला पत्रकार पूजा जायसवाल द्वारा प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी एवं प्रदेश संगठन मंत्री बीजेपी क़ो पत्र भेजकर कार्यवाही होने तक गायत्री केसरवानी क़ो पद से हटाने की मांग भी की है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



