ऑनलाइन उपस्थिति और अवकाश स्वीकृति की दोहरी एवं जटिल व्यवस्था से परेशान शिक्षकों और कर्मचारियों ने समस्याओं को लेकर बीईओ को सौंपा ज्ञापन

Teachers and staff, frustrated by the dual and complex system for online attendance and leave approval, submitted a memorandum to the BEO outlining their concerns.

ऑनलाइन उपस्थिति और अवकाश स्वीकृति की दोहरी एवं जटिल व्यवस्था से परेशान शिक्षकों और कर्मचारियों ने समस्याओं को लेकर बीईओ को सौंपा ज्ञापन

धमतरी/कुरुद : स्कूल शिक्षा विभाग में ऑनलाइन उपस्थिति और अवकाश स्वीकृति की दोहरी एवं जटिल व्यवस्था से परेशान शिक्षकों और कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं को लेकर आवाज उठाई है. छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने तहसील अध्यक्ष राजेश पाण्डेय के नेतृत्व में विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कुरुद राजेश बैस को ज्ञापन सौंपकर व्यवस्था में सुधार की मांग की.
संघ ने ज्ञापन में बताया कि शिक्षकों को विद्या समीक्षा केंद्र (VSK) ऐप पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के बाद भी HRMIS या ऑफलाइन माध्यम से उपस्थिति प्रमाणीकरण की प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है. वहीं GPS लोकेशन, नेटवर्क समस्या, मोबाइल खराब होने या बैटरी डिस्चार्ज होने जैसी तकनीकी दिक्कतों की वजह से विद्यालय में मौजूद रहने के बावजूद अनुपस्थिति दर्ज होने का खतरा बना रहता है.
संघ ने अवकाश प्रक्रिया को भी जटिल बताते हुए कहा कि सामान्य एवं आकस्मिक अवकाश के लिए पहले एजुपोर्टल और फिर VSK ऐप पर आवेदन करना पड़ता है. इसके बावजूद कार्यालयों में आवेदन की हार्डकॉपी मांगी जाती है. इससे कर्मचारियों को एक ही काम के लिए बार-बार प्रक्रिया पूरी करनी पड़ रही है. अर्द्ध-अवकाश की प्रक्रिया, HRMIS में अवकाश संधारण और अलग-अलग DDO कार्यालयों में नियमों की भिन्नता को लेकर भी नाराजगी जताई गई.
तहसील अध्यक्ष राजेश पाण्डेय ने कहा कि संघ डिजिटल व्यवस्था का विरोध नहीं करता, लेकिन स्पष्ट दिशा-निर्देशों के अभाव में यह व्यवस्था शिक्षकों के लिए मानसिक परेशानी की वजह बन रही है. एक ही अवकाश के लिए तीन स्तरों पर प्रक्रिया करना और तकनीकी त्रुटियों के कारण अनुपस्थिति मान लेना व्यावहारिक नहीं है.
संघ ने पूरे प्रदेश में उपस्थिति एवं अवकाश के लिए एकल, सरल और स्पष्ट ऑनलाइन प्रणाली लागू करने, अधिकृत पोर्टल निर्धारित करने, नेटवर्क एवं GPS की समस्या या मोबाइल खराब होने की हालत में वैकल्पिक उपस्थिति की व्यवस्था करने और सभी DDO कार्यालयों के लिए एकसमान लिखित दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की. बीईओ राजेश बैस ने संघ द्वारा उठाई गई समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके यथोचित समाधान का आश्वासन दिया.
इस मौके पर अविनाश साहू, धनंजय ठाकुर, वर्षा केला, मकसूदन पटेल, भावेश चंद्रवंशी, महेन्द्र साहू, मनीष सिन्हा, टी.एस. साहू और टी.एल. कोसले सहित संघ के अन्य पदाधिकारी उमौजूद रहे.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb