सरकारी शराब दुकान के कर्मचारी और गुरूजी का अवैध सिंडिकेट, संकुल समन्वयक शिक्षक समेत 7 रंगे हाथों गिरफ्तार, 8 लाख की कार और 160 पाव शराब जब्त
Illicit syndicate involving government liquor shop employees and teachers busted; 7 individuals—including a cluster coordinator teacher—arrested red-handed; car worth ₹8 lakh and 160 liquor pouches seized.
रायपुर/आरंग : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां अवैध शराब के कारोबार में सरकारी तंत्र से जुड़े लोग ही शामिल पाए गए हैं. आरंग पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी शराब दुकान के सुपरवाइजर, सेल्समैन और एक संकुल समन्वयक (Cluster Coordinator) शिक्षक समेत कुल 7 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 160 पाव देशी मसाला शराब और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही 8 लाख रुपये की लग्जरी कार भी जब्त की है.
पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल
आरंग थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश साहू के मुताबिक, पुलिस टीम को मुखबिर से सटीक खबर मिली कि एक सफेद रंग की अर्टिगा कार नम्बर CG 04 QB 5200 में ग्राम गुल्लू की सरकारी शराब भट्ठी से भारी तादाद में अवैध शराब लोड कर रानीसागर की तरफ ले जाई जा रही है.
खब मिलते ही पुलिस टीम ने रानीसागर हनुमान मंदिर के पास घेराबंदी कर दी. संदिग्ध कार को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई. तो अधिकारियों के होश उड़ गए. गाड़ी के अंदर से 16,000 रुपये कीमत की 160 नग देशी मसाला शराब (कुल 28.800 बल्क लीटर) बरामद हुई. पुलिस ने शराब और 8 लाख रुपये की कार समेत कुल 8,16,000 रुपये का मषरूका जब्त कर लिया है.
थाना प्रभारी नरेश साहू ने बताया कि सभी 7 आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस अवैध नेटवर्क के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं और यह सिंडिकेट कब से सक्रिय था।
शिक्षा विभाग पर उठे सवाल
एक सरकारी शिक्षक और संकुल समन्वयक का नाम इस तरह अवैध शराब तस्करी में सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की साख पर भी सवाल खड़े हो गए हैं.
गिरफ्तार आरोपियों की सूची:
तिरीत राम बांधे उम्र 45साल निवासी परसवानी और ग्राम अमोदी, जो कि पेशे से शिक्षक एवं संकुल समन्वयक है.
उबारन दास पुरेना उम्र 34 साल निवासी गुल्लू, शराब दुकान के सुपरवाइजर
राजेश काटले उम्र 31 साल निवासी कोडापार, शराब दुकान के सेल्समैन
सुरेश बांधे उम्र 36 साल निवासी परसवानी, शराब दुकान के मल्टी वर्कर
भरत रात्रे उम्र 38 साल निवासी परसवानी, वाहन चालक
दिलीप कुमार कुर्रे उम्र 50 साल निवासी अमोदी
भागवत बारले उम्र 38 साल निवासी अमोदी
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



