पंचायत सचिव कृष्ण कुमार पर मनमानी के आरोप, गांव वालों ने खोला मोर्चा, कार्रवाई या ट्रांसफर की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Allegations of arbitrary conduct have been leveled against Panchayat Secretary Krishna Kumar; villagers have launched a protest and submitted a memorandum to the Collector, demanding either disciplinary action or his transfer.

पंचायत सचिव कृष्ण कुमार पर मनमानी के आरोप, गांव वालों ने खोला मोर्चा, कार्रवाई या ट्रांसफर की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ ब्लॉक से पंचायत सचिव के खिलाफ ग्रामीणों की शिकायत का मामला सामने आया है. ग्राम पंचायत धरदेई के सचिव कृष्ण कुमार अनंत को उनके पद से हटाने या दूसरी जगह ट्रांसफर करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है. ग्रामीणों ने सचिव पर पंचायत के कामकाज में लापरवाही बरतने और ग्रामीणों की समस्याओं का समय पर निराकरण नहीं करने के आरोप लगाए हैं.
ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत के विकास कार्यों में सचिव द्वारा लगातार दिलचस्पी नहीं ली जा रही है. वहीं, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन सहित जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जैसे जरुरी दस्तावेज बनवाने के लिए कथित तौर पर पैसों की मांग किए जाने की शिकायत भी ग्रामीणों ने की है.
इसके अलावा पंचायत की बैठकों में अनियमितता बरतने, समय पर पंचायत कार्यालय में हाजिर नहीं रहने और ग्रामीणों और पंचायत जनप्रतिनिधियों के साथ सही तालमेल नहीं रखने के भी आरोप लगाए गए हैं.
ग्रामीणों का कहना है कि इन कथित लापरवाहियों के कारण पंचायत के कामकाज और ग्रामीणों को मिलने वाली सुविधाओं पर असर पड़ रहा है. इसी को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर से मामले की जांच कराने और ग्राम पंचायत धरदेई के सचिव कृष्ण कुमार अनंत को तत्काल प्रभाव से हटाने या उनका ट्रांसफर करने की मांग की है.
अब देखना होगा कि ग्रामीणों द्वारा लगाए गए इन आरोपों पर प्रशासन क्या कार्रवाई करता है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?