जमीन एवं मलबे की बिक्री के लिए एग्रीमेंट के बाद दूसरे से सौदा, 7 लख रुपए की धोखाधड़ी, यूपी से लौटते ही आरोपी हनुमान गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल
Fraud of ₹7 lakh: Deal struck with another party after an agreement to sell land and debris; accused Hanuman arrested and jailed immediately upon returning from UP.
कोरबा : मकान, जमीन और मलबे की बिक्री के लिए अनुबंध करने के बावजूद दूसरे व्यक्ति से इसी बहाने 7 लख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को बालको नगर थाना की रजगामार पुलिस ने गिरफ्तार किया है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था. उसके उत्तर प्रदेश से लौट के साथ पुलिस में कार्रवाई की. आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक हनुमान प्रसाद यादव पिता स्व मुन्नीलाल यादव उम्र 38 साल निवासी रजगामार और पत्नी अनीता यादव द्वारा मकान, जमीन एवं मलबे की बिक्री के बारे में 22 नवम्बर 2023 को इकरारनामा किया गया. इकरारनामा के एवज में आरोपी पक्ष द्वारा शिकायतकर्ता से ?7 लाख रुपये प्राप्त किए गए. रकम हासिल करने के बाद न तो शिकायतकर्ता के पक्ष में संपत्ति की रजिस्ट्री कराई गई और न ही मलबा दिया गया.
शिकायतकर्ता के मुताबिक आरोपी द्वारा उक्त जमीन का सौदा करने के बावजूद जमीन को किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया गया. शिकायत पर चौकी रजगामार पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 80/2026, धारा 420, 34 के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी. खबर मिली कि आरोपी उत्तर प्रदेश से वापस आ रहा है. खबर पर पुलिस टीम ने आरोपी हनुमान प्रसाद यादव को रतनपुर बस स्टैंड में बस से आते समय पकडकर गिरफ्तार किया गया.
आरोपी के खिलाफ चेक बाउंस के 3 स्थायी वारंट भी पेंडिंग थे. आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही इन स्थायी वारंटों में भी नियमानुसार कार्रवाई की गई. खबर मिलते ही पुलिस टीम ने रतनपुर बस स्टैंड से आरोपी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपी को शुक्रवार को अदालत के सामने पेश किया गया. जहां अदालत द्वारा आरोपी को 16 अक्टूबर तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया. उक्त कार्रवाई में चौकी रजगामार प्रभारी उप निरीक्षक विनोद सिंह, प्रधान आरक्षक विनोद सिंह और प्रधान आरक्षक केरोबीन की विशेष भूमिका रही.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



