भाजपा नेता अभय वर्मा पर 34 वर्षीय विधवा महिला के साथ आधी रात दुष्कर्म और प्रताड़ित करने का आरोप, थाने में एफआईआर दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

BJP leader Abhay Verma accused of raping and harassing a 34-year-old widow at midnight; FIR registered at the police station, and police have launched an investigation.

भाजपा नेता अभय वर्मा पर 34 वर्षीय विधवा महिला के साथ आधी रात दुष्कर्म और प्रताड़ित करने का आरोप, थाने में एफआईआर दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : गौरेला थाना पुलिस ने भाजपा नेता अभय वर्मा के खिलाफ एक 34 साल की महिला की शिकायत पर दुष्कर्म सहित गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है. पुलिस ने एफआईआर क्रमांक 0198/2026 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(f) एवं धारा 332(b) के तहत जुर्म दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
एफआईआर के मुताबिक शिकायतकर्ता के पति की नवंबर 2024 में मौत हो गई थी. जिसके बाद वह अपने घर में अकेली रह रही थीं. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 25 फरवरी 2025 की रात करीब 1 बजे अभय वर्मा उनके घर में घुस आए और उसके साथ जबरन बलात्कार कर दिया. महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि पति की मौत के बाद से उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था.
शिकायत के आधार पर गौरेला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. एफआईआर के मुताबिक घटना 25 फरवरी 2025 की है. जबकि मामला 31 मई 2026 को दर्ज किया गया. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?