उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला दुकानदार की जमकर पिटाई, अस्पताल में भर्ती, बेटे ने दर्ज कराई रिपोर्ट, आरोपी शिव जी गिरफ्तार

A young man flew into a rage after being refused goods on credit and brutally beat up the female shopkeeper; she has been hospitalized. Her son lodged a complaint, and the accused, Shiv Ji, has been arrested.

उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला दुकानदार की जमकर पिटाई, अस्पताल में भर्ती, बेटे ने दर्ज कराई रिपोर्ट, आरोपी शिव जी गिरफ्तार

बिलासपुर/रतनपुर : बिलासपुर के रतनपुर में उधार में सामान देने से मना करने पर एक युवक ने महिला दुकानदार के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से मारपीट कर दी. हमले में महिला के सिर, होंठ, गाल, पीठ और हाथ में चोटें आई हैं. उसे इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुआबिक शनिवार गांधीनगर में शिवजी भंडारी उम्र 28 साल रात करीब 8.30 बजे निरूपा साहू की दुकान पर पहुंचा था. उसने महिला से उधार में सामान मांगा. लेकिन महिला ने सामान देने से मना कर दिया. इस बात पर शिवजी गुस्सा हो गया और महिला को गालियां देने लगा. इसके बाद उसने लाठी-डंडे से महिला की पिटाई कर दी. हमले में महिला को कई जगह चोटें आईं.
महिला के बेटे ने दर्ज कराई रिपोर्ट
रतनपुर थाना प्रभारी नीलेश पांडेय ने बताया कि महिला के बेटे ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस ने मामले में जुर्म दर्ज कर आरोपी शिवजी भंडारी को गिरफ्तार कर लिया है. घायल महिला का सिम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb