शादी का झांसा देकर चार साल तक दुष्कर्म, दो बच्चों की मां की शिकायत के बाद रायपुर से आरोपी गिरफ्तार होकर पहुंचा सलाखों के पीछे
Accused arrested and jailed after a mother of two filed a complaint alleging rape over four years under the pretext of marriage.
बलरामपुर : बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता दो बच्चों की मां की मुलाकात कुछ साल पहले आरोपी से हुई थी. आरोप है कि आरोपी ने शादी का वादा कर उसका भरोसा जीता और उसे अपने साथ किराए के मकान में रखा. इस दौरान उसने करीब चार साल तक शादी का झांसा देकर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए.
पीड़िता का आरोप है कि जब उसने शादी करने की बात कही तो आरोपी टालमटोल करता रहा और बाद में शादी करने से साफ इंकार कर फरार हो गया. इसके बाद महिला ने वाड्रफनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई.
शिकायत मिलने पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत जुर्म दर्ज कर जांच शुरू की. आरोपी अखिलेश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने लगातार प्रयास किए. तकनीकी सबूतों, मोबाइल कॉल डिटेल और मुखबिर से मिली खबर के आधार पर आरोपी की लोकेशन रायपुर में मिली, जहां दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
गिरफ्तार आरोपी को वाड्रफनगर लाकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद अदालत में पेश किया गया. अदालत के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



