चरित्र शंका पर पति ने किया चाकू से जानलेवा हमला, पत्नी मरियम ने तालाब में कूदकर बचाई जान, नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती, आरोपी गिरफ्तार
Due to suspicion of character husband attacked her with a knife wife Maryam saved her life by jumping into the pond admitted to hospital in critical condition accused arrested
रायगढ़ : रायगढ़ जिले में चरित्र शंका में पत्नी पर हमला करने वाले आरोपी पति को कापू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक कदमडोढ़ी निवासी संजय लकड़ा अपनी पत्नी मरियम लकड़ा और चार बच्चों के साथ रहता था. 25 अगस्त के भोर में पति-पत्नी के बीच गंभीर मारपीट की घटना हुई. घटना में संजय लकड़ा ने अपनी पत्नी मरियम लकड़ा उम्र 28 साल पर चरित्र शंका के चलते सब्जी काटने वाले चाकू से जानलेवा हमला किया. घटना के समय मरियम ने बचाव के लिए तालाब में छलांग लगा दी. आस-पड़ोस के लोग आये तो बाहर निकली और घटना बताई. मरियम ने बताया कि रात अपने पति और चार बच्चों के साथ सोई थी.
सुबह करीब 4 बजे संजय लकड़ा ने चरित्र शंका पर चाकू से पेट पर हमला किया. जिसके बाद मरियम को गंभीर हालत में कापू के सरकारी अस्पताल ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे अंबिकापुर के सरकारी अस्पताल में रेफर किया गया. जहां मरियम की सेहत में सुधार होने की जानकारी मिली है.
इधर घटना के बाद थाना कापू में आरोपी संजय लकड़ा ग्राम कदमढोढी (मुडाटिकरा) पर अप.क्र. 104/2024 धारा 109 बीएनएस का जुर्म दर्ज किया गया. आरोपी संजय लकड़ा भागने की फिराक में था. तभी पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत लिया. आरोपी ने गवाहों के सामने जुर्म कबुल किया. जिसके बाद पुलिस ने उसके बयान पर वारदात में इस्तेमाल चाकू जब्त कर लिया. पुख्ता सबुत मिलने पर संजय लकड़ा को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया..
उक्त मामले में थाना प्रभारी नारायण सिंह मरकाम के साथ प्रधान आरक्षक राजेंद्र बेक, आरक्षक दिलीप तिर्की और फिलमोन लकड़ा की विशेष भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



