छत्तीसगढ़ में ठगी का नया तरीका, खुद को पुलिस बताकर बुजुर्ग महिला से 2.5 तोला सोने की चैन और लॉकेट लेकर फरार, तलाश में जुटी पुलिस
A new modus operandi for fraud in Chhattisgarh: an individual posing as a police officer made off with an elderly woman’s 2.5-tola gold chain and locket; the police are now searching for the perpetrator.
बालोद/दल्ली राजहरा : दल्ली राजहरा में पुलिस बनकर ठगी करने का मामला सामने आया है. नगर पालिका के पास वार्ड नम्बर 4 जाने वाले रास्ते में दो युवकों ने खुद को पुलिस वाला बताकर एक बुजुर्ग महिला से करीब 2.5 तोला सोने की चैन और लॉकेट, ठग कर फरार हो गए.
पूरा मामला
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थिया द्रौपती बाई तिवारी पति स्व चंपालाल तिवारी उम्र 65 साल निवासी वार्ड नम्बर 4 टेबलर सेट राजहरा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 27 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 10 बजे वह अपने घर से बीएसपी अस्पताल दवाई लेने गई थी. करीब 11 बजे अस्पताल से दवाई लेकर वापस घर टेबलर सेट वार्ड नम्बर 4 जा रही थी. जैसे ही वह नगर पालिका के पास वार्ड नम्बर 4 रोड के पास पहुंची. वहां रोड के किनारे एक लड़का मोटर साइकिल पर बैठा था और दूसरा लड़का मोटर साइकिल के पास खड़ा था. दोनों ने नमस्ते किया और कहा- “रुको आंटी, कहां रहती हो?” महिला ने बताया कि वह आगे रहती है. इस पर ठगों ने कहा – “आगे शीला टीचर को जानते हो? उनके घर चोरी हुई है, मर्डर हुआ है. सोना-चांदी चोरी हो गया है. हम पुलिस वाले हैं. सोना-चांदी की चेकिंग चल रही है.” इसी दौरान तीसरा लड़का वहां आया जो पहले से चैन पहना हुआ था. ठगों ने उसे चैन निकालने को कहा तो उसने अपनी चैन निकालकर पेपर में लपेट दी. फिर बुजुर्ग महिला को भी चैन निकालने के लिए दबाव बनाया. महिला ने कहा “घर जाकर निकालूंगी” तो ठगों ने कहा – “चेकिंग चल रही है, हम पुलिस वाले हैं. बिना निकाले हम जाने नहीं देंगे.” डर के कारण महिला ने अपनी पुरानी इस्तेमाल की हुई सोने की चैन और लॉकेट वजनी करीब 2.5 तोला ठगों ने उसे भी पेपर में लपेटा और महिला को दूसरा पेपर थमाते हुए बोले- “जल्दी से बैग में रखो और घर जाओ.” जैसे ही महिला आगे जाकर चैन देखी तो पेपर में उसकी चैन नहीं थी. वापस लौटी तो दोनों आरोपी बाइक से फरार हो चुके थे.
पुलिस ने किया मामला दर्ज*प्रार्थिया की शिकायत पर थाना दल्लीराजहरा में धारा 204, 319(2), 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में लिया गया है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



