खरीदी से पहले ही बिचौलिये सक्रिय, प्रशासन ने कसा शिकंजा, 5 ठिकानों पर छापामारी, 216 बोरी 86 क्विंटल अवैध धान जब्त, 5 मामले दर्ज

Middlemen active even before procurement begins; administration cracks down with raids at 5 locations, seizing 216 sacks (86 quintals) of illegal paddy and registering 5 cases.

खरीदी से पहले ही बिचौलिये सक्रिय, प्रशासन ने कसा शिकंजा, 5 ठिकानों पर छापामारी, 216 बोरी 86 क्विंटल अवैध धान जब्त, 5 मामले दर्ज

कबीरधाम : आगामी धान खरीदी के मद्देनजर जिले में अवैध तरीके से धान के व्यापार और बिचौलियों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है. इसी कड़ी में कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देश पर खाद्य विभाग और मंडी समिति द्वारा संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए कई स्थानों से कुल 216 बोरी धान, जिसका कुल वजन 86.40 क्विंटल है, जब्त किया गया है. इस मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ कुल 5 मामले निर्मित किए गए हैं.
खाद्य अधिकारी चंद्रशेखर देवांगन ने बताया कि जिले में धान खरीदी शुरु होने से पहले अवैध धान व्यापार के खिलाफ यह पहली कार्रवाई है. जिला प्रशासन द्वारा धान के अवैध व्यापार, अनियमित भंडारण एवं बिचौलियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है. ताकि धान खरीदी व्यवस्था पारदर्शी एवं सुचारु रुप से संचालित हो सके. खाद्य विभाग एवं मंडी समिति की संयुक्त टीम द्वारा जिले के ग्राम उडिय़ा कला, बिडोरा, कल्याणपुर,भागुटोला और तरेगांव जंगल इन पांचों स्थानों पर की गई कार्रवाई में कुल 216 बोरी धान जब्त किया गया और संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार 5 मामले दर्ज किए गए.
इन स्थानों पर की गई कार्रवाई
खाद्य विभाग एवं मंडी बोर्ड की संयुक्त टीम द्वारा कोचियों एवं बिचौलियों द्वारा अनिकृत रूप से रखे धान का रोकथाम के लिए कार्यवाही की गई. जिसमें बजरंगबली ट्रेडर्स, उडिय़ाकला, सहसपुर लोहारा से कुल 60 बोरी मात्रा 24 क्विंटल, भोजराम पटेल बिड़ौरा से कुल 40 बोरी मात्रा 16 क्विंटल, पेखन साहू, कल्याणपुर से कुल 55 बोरी मात्रा 22 क्विंटल, परमात्मा ट्रेडर्स, भागूटोला से कुल 50 बोरी मात्रा 20 क्विंटल एवं अजय नाग तरेगांव जंगल से कुल 11 बोरी 4.40 क्विंटल.
इस तरह कुल 5 मामलों में कुल 216 बोरी में 86.40 क्विंटल धान जप्त कर मंडी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाकर आगामी कार्यवाही किया जा रहा है.
कहां-कहां पड़ा छापा?
प्रशासन की टीम ने एक साथ ग्राम उड़ियाकला, बिडोरा, कल्याणपुर, भागूटोला और तरेगांव जंगल में दबिश दी.
उड़ियाकला: बजरंगबली ट्रेडर्स से 60 बोरी (24 क्विंटल)
बिडोरा: भोजराम पटेल के यहां से 40 बोरी (16 क्विंटल)
कल्याणपुर: पेखन साहू के यहां से 55 बोरी (22 क्विंटल)
भागूटोला: परमात्मा ट्रेडर्स से 50 बोरी (20 क्विंटल)
तरेगांव जंगल: अजय नाग के यहां से 11 बोरी (4.40 क्विंटल)
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb