देवी धाम में दर्शन करने जा रही बोलेरो और बस की आमने-सामने जोरदार टक्कर, एक महिला की मौत, 7 श्रद्धालु गंभीर घायल, परिजनों में पसरा मातम
A Bolero and a bus—both carrying pilgrims headed to a Devi shrine—collided head-on with great force; one woman died, seven pilgrims sustained serious injuries, and the families are plunged into grief.
कोरिया : छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग NH-43 पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है. जमद्वारी घाट के पास राजहंस बस और बोलेरो के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई. जबकि कई लोग घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. खबर मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल बैकुंठपुर पहुंचाया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक बोलेरो में 9 महिलाओं समेत कुल 14 लोग सवार थे. सभी लोग खोंगापानी से कुदरगढ़ देवी धाम में दर्शन करने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान अंबिकापुर से महेंद्रगढ़ की तरफ़ जा रही राजहंस बस से बोलेरो की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो में सवार कई लोग घायल हो गए और उन्हें फौरन इलाज की जरुरत पड़ी.
हादसे में घायल महिलाओं को इलाज के लिए जिला अस्पताल बैकुंठपुर ले जाया गया. इलाज के दौरान रितु पति नीरज की मौत हो गई. इस हादसे से परिजनों में दुख का माहौल है. हादसे में कुल 9 महिलाएं घायल हुए. इनमें से दो महिलाओं को सामान्य चोटें आई हैं. जबकि अन्य घायलों का इलाज किया गया. बोलेरो में सवार चार बच्चे और चालक सुरक्षित बताए गए हैं.
हादसे की खबर मिलते ही डायल 112 की टीम और 1033 टोल प्लाजा की एंबुलेंस मौके पर पहुंची. घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में आपातकालीन सेवाओं की अहम भूमिका रही. राहत एवं बचाव कार्य में डायल 112 के आरक्षक अजय राजवाड़े और चालक आशीष राजवाड़े ने अहम भूमिका निभाई. उनकी मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई.
NH-43 पर हुए इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की जरूरत को सामने ला दिया है. विशेषकर घाट और घुमावदार मार्गों पर वाहन चालकों को गति नियंत्रित रखने और सामने से आने वाले वाहनों को लेकर सतर्क रहने की जरुरत होती है. हालांकि फ़िलहाल इस हादसे के सटीक वजह की पुष्टि नहीं की गई है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



