नदी में गिरी तेज रफ्तार कार, पुराने पुल पर हुआ भीषण हादसा, रेस्क्यू कर निकाला गया बाहर, बैंक कर्मचारी की मौके पर मौत, तीन घायल
A high speed car fell into the river, a horrific accident happened on the old bridge, the car was rescued and taken out, a bank employee died on the spot, three injured
बेमेतरा : राष्ट्रीय राजमार्ग रायपुर-जबलपुर पर स्थित शिवनाथ नदी पुल से कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरने से एक युवक की मौत हो गई. खबर मिलते ही सिमगा थाना पुलिस और बेमेतरा पुलिस मौके पर पहुंची. क्रेन के जरिए से कार को नदी से बाहर निकाला गया. यह घटना सिमगा थाना क्षेत्र के पुराने पुल के पास सोमवार सुबह करीब 8 बजे की है.
मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह 8 बजे बेमेतरा बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत अमित बघेल निवासी जबलपुर गौरीघाट (मध्यप्रदेश) कार से राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर गुजर रहा था. इसी दौरान जैसे ही कार सिमगा के शिवनाथ नदी के पुराने पुल पर पहुंचा. ड्राइवर ने कार से नियंत्रण खो दिया. कार पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे नदी में जा गिरी.
घटना होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी तादाद में स्थानीय लोग जमा हो गए. लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस दर्दनाक हादसे में कार चला रहे अमित बघेल की मौके पर ही मौत हो गई. तीन अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं. हादसे के वक्त कार में कुल चार लोग सवार थे, जो रायपुर से जबलपुर जा रहे थे.
इस हादसे की खबर मिलते ही गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कहीं कोई अन्य व्यक्ति नदी में डूबा तो नहीं.
बेमेतरा एसडीओपी मनोज कुमार तिर्की ने कहा कि परिजनों से संपर्क किया गया है. परिजनों को हादसे की खबर दे दी गई है. पुलिस ने शव को फिलहाल बेमेतरा शासकीय जिला अस्पताल में रखवाया है. पुलिस की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा.
पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. हादसे के कारणों की जांच जारी है. घटनास्थल पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रहे हैं. और चश्मदीदों के बयान भी लिए जा रहे हैं. ताकि हादसे की सटीक वजह सामने आ सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



