निरीक्षण करने पहुंची वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने किया लाठी-डंडे से हमला, डिप्टी रेंजर समेत 4 कर्मी घायल, भागकर बचाई जान

Villagers attacked the forest department team that had come for inspection with sticks, 4 workers including the deputy ranger were injured, they saved their lives by running away

निरीक्षण करने पहुंची वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने किया लाठी-डंडे से हमला, डिप्टी रेंजर समेत 4 कर्मी घायल, भागकर बचाई जान


बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में वनकर्मियों के साथ मारपीट की गई है. डौंडी वन परिक्षेत्र के पेंवारी गांव में वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया. इस हमले में एक डेप्युटी रेंजर, एक वनकर्मी और दो फॉरेस्ट गार्ड घायल हो गए. ग्रामीणों के हमले में 5 महिलाओं को भी चोटें आई है. सभी को इलाज के लिए डौंडी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है.  मामला डौंडी थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक वन विभाग की टीम पेवारी गांव में बन रहे परकोलेशन टैंक का निरीक्षण करने पहुंची थी. टीम में वनपाल ,दो फारेस्ट गार्ड के साथ ड्राइवर और चौकीदार भी थे. इस दौरान लाठी-डंडों से लैस 50 से 60 ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया. बताया जा रहा कि ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. वन विभाग की टीम को जान बचाने के लिए मौके से भागना पड़ा.
डौण्डी वन परिक्षेत्र के रेंजर जीवन भोंडेकर ने बताया कि, पेंवारी गांव में 72 एकड़ जमीन का वन पत्र दिया गया. इसकी लालच में आकर ग्रामीण और कब्जाधारी अपना अधिकार बताना चाहते हैं. मई महीने में मीटिंग कर अतिक्रमण हटाया गया था. वन विभाग की ओर से डौंडी थाने में हमलावर ग्रामीणों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है.
रेंज अफसर जीवन भोंडेकर ने बताया कि हमला एकतरफा था. इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई जा रही है. वहीं 50 की तादाद में पेंवारी गांव की महिलाएं भी डौंडी थाने पहुंची. दरअसल जल संरक्षण के लिए बनाए जा रहे परकोलेशन टैंक की जगह को लेकर विवाद है. ग्रामीणों का कहना है कि यह उनकी जमीन है. जबकि वन विभाग का दावा है कि यह जमीन जंगल विभाग की है.
वन विभाग के 4 लोग घायल हुए हैं. उनके रिपोर्ट पर मारपीट करने वाले 6 नामजद और अन्य शामिल ग्रामीण के खिलाफ सरकार काम में बाधा और मारपीट की धारा के तहत जुर्म दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल डौंडी क्षेत्र में स्थिति संवेदनशील बनी हुई है और प्रशासनिक स्तर पर शांति बनाए रखने की कोशिशें जारी हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB