तेज रफ्तार कार ने मारी जोरदार टक्कर, सड़क हादसे में 8 सफाई कर्मी महिलाएं और आटो ड्राइवर घायल, 4 की हालत नाजुक

High speed car hits, 8 women sanitation workers and auto driver injured in road accident, 4 in critical condition

तेज रफ्तार कार ने मारी जोरदार टक्कर, सड़क हादसे में 8 सफाई कर्मी महिलाएं और आटो ड्राइवर घायल, 4 की हालत नाजुक

दुर्ग : दुर्ग में सुबह-सुबह एक सड़क हादसे में ऑटो में सवार होकर सफाई का काम करने जा रही 8 सफाई कर्मी महिलाएं और ऑटो चालक गंभीर रुप से घायल हो गए. घायलों को जिला अस्पताल दुर्ग ले जाया गया. वहां 4 की हालत नाजुक बताई जा रही है. दुर्ग पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक चंदखुरी और कोल्हियापुरी क्षेत्र से निगम के कई सफाई कर्मी हर दिन सुबह ड्यूटी पर आते हैं. शुक्रवार 11 अप्रैल एक ऑटो में सफाई कर्मी आए. सुबह 6 बजे आटो ने एक सफाई कर्मी को महाराजा चौक स्थित दुर्ग विशाल मेगामार्ट के सामने उतारा. इसके बाद उसने ऑटो को सड़क किनारे खड़ा कर एक महिला का इंतजार करने लगा.
इसी दौरान जेल चौक से उल्टी तरफ से एक किया एसयूवी कार CG 07 CV 1947 तेज रफ्तार में आई और ऑटो को सामने से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए, वहीं कार के सामने का बोनट पूरा क्षतिग्रस्त हो गया. और एयर बैग तक खुल गए. कार में सवार चालक और अन्य तो सुरक्षित बच गए. लेकिन ऑटो चालक और उसमें सवाल महिलाएं सतरुपा गोड़, श्यामबाती बाई, लोकेश्वरी साहू, कोतिन साहू, चितरेखा, चुलेश्वरी, सुनीता यादव गंभीर रुप से घायल हो गई. और ऑटो ड्राइवर राजा समेत एक स्टूडेंट भी घायल हुआ है.
खबर मिलते ही पद्मनाभपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने 112 की मदद से सभी घायलों को दुर्ग जिला अस्पताल भेजा. 5 महिलाओं की हालत सामान्य है. तो वहीं 4 की हालत नाजुक बताई जा रही है. पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
जैसे ही हादसे की खबर दुर्ग महापौर अल्का बाघमार और दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव को हुई वो तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे. उन्होंने घायल को हालचाल लिया और कहा कि कार चालक की गलती से ऐसा हुआ है. इस कड़ी कार्रवाई की जाएगी. वहीं पूर्व विधायक अरुण वोरा भी घायलों को देखने अस्पताल पहुंचे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB