बड़ा सड़क हादसा, यात्रियों से भरी धमतरी जा रही बस पलटी, दबकर एक की मौत, 25 से ज्यादा लोग घायल, मच गई चीख-पुकार, घायलों का इलाज जारी

Major road accident: A passenger-filled bus bound for Dhamtari overturned; one person died after being crushed, and over 25 others were injured. Chaos and screams ensued, and treatment for the injured is underway.

बड़ा सड़क हादसा, यात्रियों से भरी धमतरी जा रही बस पलटी, दबकर एक की मौत, 25 से ज्यादा लोग घायल, मच गई चीख-पुकार, घायलों का इलाज जारी

बालोद : बालोद जिले में शनिवार को यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. हादसा बालोद थाना क्षेत्र के करहीभदर मोड़ के पास पेट्रोल पंप के आगे नाले के नजदीक हुआ. बस के अचानक पलटने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. हादसे में एक यात्री बस के नीचे दब गया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 25 से ज्यादा यात्रियों के घायल होने की खबर है.
मिली जानकारी के मुताबिक डीआरडी कंपनी की बस बालोद से धमतरी की तरफ जा रही थी. बस में 35 से ज्यादा यात्री सवार बताए जा रहे हैं. इसी दौरान करहीभदर मोड़ के पास अचानक बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई. बस के पलटते ही यात्रियों में . कई यात्री बस के अंदर फंस गए, जबकि एक यात्री बस के नीचे दब गया. हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने मदद के लिए मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरु किया. स्थानीय लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की. घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल बालोद पहुंचाया गया. हादसे में कई यात्रियों को चोटें आई हैं. अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है.
बस के नीचे दबने से यात्री की मौत
हादसे के दौरान एक यात्री बस के नीचे दब गया था. काफी प्रयास के बाद उसे बाहर निकाला गया. लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. मृतक की पहचान और हादसे में घायल हुए अन्य यात्रियों की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है. चश्मदीदों के मुताबिक बस के पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आसपास के लोगों ने बिना देर किए राहत कार्य शुरू किया. खबर मिलने के बाद पुलिस और अन्य संबंधित अमला भी मौके पर पहुंचा.
35 से ज्यादा यात्री सवार होने की जानकारी
हादसे के वक्त बस में 35 से ज्यादा यात्री सवार थे. शुरुआती स्तर पर बस में क्षमता से ज्यादा यात्रियों के सवार होने की चर्चा भी सामने आई है. हालांकि यात्रियों की असल तादाद और बस की निर्धारित क्षमता के बारे में आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी. हादसे की वजह से कुछ समय के लिए मौके पर यातायात भी प्रभावित हुआ. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे से जुड़े तथ्यों को जुटाना शुरू किया.
चालक की लापरवाही की बात सामने आई
शुरुआती जानकारी में बस चालक की लापरवाही की बात सामने आने की जानकारी है. हालांकि अभी हादसे की असल वजह साफ़ नहीं हुई है. बस किस वजह से अनियंत्रित हुई, क्या ड्राइवर की गलती थी या सड़क की हालात या किसी दूसरी वजह से हादसा हुआ, इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. बालोद पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस बस की हालत, सड़क के हालात, चश्मदीदों के बयान और मिली जानकारी के आधार पर हादसे की वजह का पता लगाने में जुटी है. फिलहाल घायलों का जिला अस्पताल बालोद में इलाज जारी है. हादसे में घायल यात्रियों की हालत और उनकी चोटों के बारे में चिकित्सकीय जानकारी सामने आने के बाद स्थिति और साफ हो सकेगी. पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की जिम्मेदारी और असल वजह का आधिकारिक रूप से खुलासा होगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?