रायपुर से बीजापुर जा रही सीआरपीएफ जवानों की बस पलटी, 4 यात्री गंभीर रूप से घायल, जवान के हाथ में भी चोट, ड्राइवर-कंडक्टर फरार
A bus carrying CRPF personnel from Raipur to Bijapur overturned, leaving four passengers seriously injured, with a soldier also suffering a hand injury. The driver and conductor are absconding.
बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया. रायपुर से छुट्टी के बाद वापस ड्यूटी पर लौट रहे CRPF जवानों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसा इतना भीषण था कि चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. जबकि एक जवान को हाथ में गंभीर चोटें आईं. घायलों को शहीद अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के शिकारीटोला गांव की बताई जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक करीब 16 जवान रायपुर से छुट्टी खत्म कर भोपालट्टनम कैंप लौट रहे थे. सभी जवान यात्री बस (पायल ट्रेवल्स) से सफ़र कर रहे थे. जिसमें अन्य यात्री भी सवार थे. इसी दौरान रात 12:15 बजे शिकारीटोला गांव के पास अचानक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. हादसे में एएसआई सुभाष सिंह समेत कई जवानों के सामान और मोबाइल बस के नीचे दब गए.
हादसे के समय बस में एएसआई सुभाष सिंह भी सवार थे. हादसे में 4 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जबकि एक जवान के हाथ में चोट आई है. घायलों को शहीद हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और बस चालक की तलाश में छापेमारी शुरु कर दी गई है. घटना के कारणों का पता लगाने और घायलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



