ज्वेलरी दुकान संचालक ने चेन गिरवी रखने से किया इंकार, ग्राहक ने दुकानदार पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, CCTV फुटेज आया सामने, आरोपी फरार
Jewelry shop owner refused to accept a chain as collateral; customer launched a frenzied knife attack on the shopkeeper; CCTV footage has surfaced, and the accused is absconding.
दुर्ग : पद्मनाभपुर इलाके में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान के संचालक पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि एक युवक चांदी की चेन गिरवी रखने के बहाने दुकान में पहुंचा था. चेन गिरवी रखने से मना करने पर आरोपी ने दुकानदार पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया.
मिली जानकारी के मुताबिक पद्मनाभपुर इलाके में दिनदहाड़े आरोपी चेहरे पर मास्क लगाए दुकान में दाखिल हुआ. उसके हाथ में चांदी की चेन थी. उसने दुकान संचालक से चेन गिरवी रखने की बात कही. दुकानदार के मना किए जाने के बाद दोनों के बीच बातचीत हुई. इसी दौरान युवक ने चाकू निकालकर दुकानदार पर हमला कर दिया.
इस हमले में व्यापारी के चेहरे और हाथ समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं. वारदात के बाद दुकान में अफरा-तफरी मच गई. घायल व्यापारी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.
वारदात की खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी. दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पुलिस ने जांच के लिए कब्जे में ली है. फुटेज में आरोपी की गतिविधियां रिकॉर्ड होने की बात सामने आई है. पुलिस इसी आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश में जुटी है.
सीएसपी हर्षित मेहर के मुताबिक चेहरे पर मास्क लगाए एक युवक दुकान में आया था. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. फिलहाल हमले के पीछे की वजह और आरोपी की पहचान की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी. पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



