लिव-इन में 8 महीने से रह रही नाबालिग गर्लफ्रेंड ने लगाई फांसी, परिजन बोले- मारकर लटकाई लाश, बॉयफ्रेंड के खिलाफ FIR दर्ज, उच्च स्तरीय जांच की मांग

Minor girlfriend living in a live-in relationship for eight months found hanging; family alleges she was killed and her body strung up; FIR registered against boyfriend, high-level probe demanded.

लिव-इन में 8 महीने से रह रही नाबालिग गर्लफ्रेंड ने लगाई फांसी, परिजन बोले- मारकर लटकाई लाश, बॉयफ्रेंड के खिलाफ FIR दर्ज, उच्च स्तरीय जांच की मांग

सूरजपुर : रामानुजनगर थाना क्षेत्र में नाबालिग प्रेमिका की मौत के मामले में पुलिस ने उसके बॉयफ्रेंड के खिलाफ केस दर्ज किया है. नाबालिग गर्लफ्रेंड लिव इन में रह रही थी. बॉयफ्रेंड पर नाबालिग गर्लफ्रेंड के साथ मारपीट करने और खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप है. यह मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र के उमापुर गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक कृष्णा साहू ने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बहन ने फांसी लगा ली है.  नाबालिग मृतका दीपिका साहू उमापुर में रह रही थी. उसकी इस रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया गया. दरअसल माजा सरभोका गांव की 15 साल की नाबालिग गर्लफ्रेंड का उसी थाना क्षेत्र के एक युवक ललित से प्रेम संबंध था. करीब आठ महीने पहले नाबालिग अपने घर से निकलकर बॉयफ्रेंड के घर आ गई थी और दोनों साथ में रह रहे थे.
स्वजन ने उसे वापस बुलाने का प्रयास किया था, लेकिन वह नहीं लौटी. 17 सितंबर की दोपहर नाबालिग गर्लफ्रेंड की बॉयफ्रेंड के घर पर ही फांसी पर लटकी लाश मिली थी. घटना के समय बॉयफ्रेंड के स्वजन घर में ही थे. उन्होंने उसे नीचे उतारा. इसके बाद बॉयफ्रेंड ने फोन कर नाबालिग गर्लफ्रेंड की बड़ी बहन को घटना की खबर दी थी.
खबर पर नाबालिग गर्लफ्रेंड के स्वजन बॉयफ्रेंड के घर पहुंचे थे. उस समय शव कमरे में रखा हुआ था. पुलिस ने खबर पर कार्यपालक दंडाधिकारी की मौजूदगी में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया और स्वजन के बयान दर्ज किए थे. शुरुआती जांच में खुदकुशी की बात सामने आई थी।
इधर नाबालिग गर्लफ्रेंड के स्वजन ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। स्वजन ने आरोप लगाया था कि उन्हें अंतिम संस्कार से संबंधित जानकारी नहीं दी गई. और नाबालिग के शरीर पर चोट के निशान थे। उसके साथ मारपीट की जाती थी.
शिकायत और जांच के बाद रामानुजनगर थाना पुलिस ने बॉयफ्रेंड के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है. फिलहाल बॉयफ्रेंड की गिरफ्तारी नहीं हुई है. परिजन कांग्रेस नेता पंकज तिवारी के साथ एसपी आफिस पहुंचे और मामले की जांच और न्याय की मांग की. कांग्रेस नेता पंकज तिवारी ने कहा कि बेटी को इंसाफ दिलाना ही मकसद है. मामले के हर एक बिंदु पर जांच होनी चाहिए.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?