DJ की धुन पर स्कूली छात्राओं का डांस पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने के बाद प्रधान पाठक को विभाग ने थमाया शोकॉज नोटिस, दो दिन में मांगा जवाब
Schoolgirls' dance to DJ music lands headmaster in trouble; the department issued a show-cause notice after the video went viral, demanding a response within two days.
बिलासपुर/मस्तूरी : बिलासपुर जिला में मस्तूरी के शासकीय प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक शाला मुकुंदपुर में छात्राओं के DJ पर डांस करने का वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले का संज्ञान लिया है. विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय मस्तूरी ने स्कूल के प्रधान पाठक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
नोटिस में प्रधान पाठक को दो दिन के भीतर शाम 4:30 बजे तक खुद हाजिर होकर मामले में स्पष्टीकरण पेश करने के निर्देश दिए गए हैं. शिक्षा विभाग ने त्रैमासिक परीक्षा के दौरान इस तरह की गतिविधि से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने का उल्लेख किया है.
विभाग ने इस गतिविधि को शासन के निर्देशों के खिलाफ और अनुशासनहीनता की श्रेणी में माना है. साथ ही मामले की पूरी जवाबदारी प्रधान पाठक की बताई गई है. नोटिस में यह भी कहा गया है कि निर्धारित समयावधि में संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर संबंधित के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव उच्च कार्यालय को भेजा जाएगा.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



