छत्तीसगढ़ में 2 बच्चों के साथ मां ने पिया जहर, देवरानी से विवाद के बाद खुदकुशी की कोशिश, तीनों की हालत नाजुक, इलाज के लिए रेफर

In Chhattisgarh mother drank poison with two children attempted suicide after dispute with sister in law condition of all three critical referred for treatment

छत्तीसगढ़ में 2 बच्चों के साथ मां ने पिया जहर, देवरानी से विवाद के बाद खुदकुशी की कोशिश, तीनों की हालत नाजुक, इलाज के लिए रेफर

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. जहां मां ने अपने दो मासूम बच्चों को जहर पिलाकर खुद भी पी लिया. हालत नाजुक होने पर तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद राजनांदगांव रेफर किया गया. यह घटना अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के कुरदी गांव की है.
मिली जानकारी के मुताबिक छोटे बच्चों के विवाद में देरानी-जेठानी का झगड़ा हो गया. इसके बाद गुस्से में आकर जेठानी डुमेंश्वरी साहू ने कीटनाशक की दवाई खरीदकर लाई. फिर अपने दो मासूम बच्चे हिमांसी उम्र 4 साल और जागेन्द्र उम्र 7 साल को कीटनाशक दवाई पिला दी और खुद भी कीटनाशक पी लिया.
तीनों को परिवार के लोगों ने अस्पताल लाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को राजनांदगांव रेफर कर दिया गया. अर्जुन्दा पुलिस जांच मामले की जांच में जुटी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb