हैरान करने वाला मामला आया सामने, घर में प्रसव के बाद नवजात लापता, प्रसूता को बेहोश करने का आरोप, दो महिलाओं पर उठे सवाल, जांच जुटी पुलिस

A shocking case has come to light: a newborn went missing after a home delivery, and allegations have been raised that the mother was rendered unconscious; suspicion has fallen on two women, and the police have launched an investigation.

हैरान करने वाला मामला आया सामने, घर में प्रसव के बाद नवजात लापता, प्रसूता को बेहोश करने का आरोप, दो महिलाओं पर उठे सवाल, जांच जुटी पुलिस

बेमेतरा : बेमेतरा जिले से नवजात के लापता होने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि घर में अकेली गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने के बाद उसकी मदद के लिए दो महिलाएं पहुंचीं. परिजनों का आरोप है कि दोनों महिलाओं ने महिला को कोई दवा पिलाई, जिसके बाद वह बेहोश हो गई. इसी दौरान उसका प्रसव कराया गया. जब महिला को होश आया तो उसके पास नवजात बच्चा नहीं था. घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. परिवार के लोग सदमे में हैं. खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु कर दी है.
परिजनों के मुताबिक घटना 3 अक्टूबर को दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच की बताई जा रही है. उस समय गर्भवती महिला घर में अकेली थी. अचानक प्रसव पीड़ा शुरु होने पर उसकी आवाज सुनकर आसपास की दो महिलाएं कथित तौर पर मदद के लिए घर पहुंचीं. आरोप है कि दोनों महिलाओं ने महिला को कोई दवा पिलाई. जिसके बाद वह बेहोश हो गई. इसी दौरान उसका प्रसव कराया गया. बाद में जब महिला को होश आया तो घर में न तो वे दोनों महिलाएं मौजूद थीं और न ही नवजात बच्चा...
बताया गया है कि घटना के वक्त महिला का पति बकरी चराने के लिए घर से बाहर गया हुआ था. वहीं उसकी सास-ससुर और देवर एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दूसरे गांव गए थे. इसी वजह से घटना के समय महिला घर में अकेली थी. महिला के होश में आने के बाद जब नवजात के बारे में पता चला तो परिजनों को घटना की जानकारी दी गई. इसके बाद मामले की खबर पुलिस को दी गई.
पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है. जांच में सबसे बड़ा सवाल यह है कि प्रसव के बाद नवजात आखिर कहां गया. इसके अलावा महिला को कौन सी दवा दी गई थी. दोनों महिलाएं वहां क्यों पहुंची थीं और प्रसव के बाद वे कहां गईं. इन सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb