पंचायत चुनाव में मतदाता हो रहे परेशान, इस गांव में वोटर लिस्ट से 50 लोगों का नाम गायब, बिना वोट वापसर, जांच शुरु, बना चर्चा का विषय
Voters are getting worried in Panchayat elections, names of 50 people are missing from the voter list in this village, without returning the vote, investigation started, became a topic of discussion.
खैरागढ़ : छत्तीसगढ़ में खैरागढ़ जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. जिसमें दनिया गांव के करीब 50 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से गायब पाए गए हैं.
50 मतदाताओं के नाम गायब, मतदान पर असर
दनिया गांव के मतदाताओं ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर जब अपनी नाम की पुष्टि की तो पता चला कि उनका नाम मतदाता सूची में नहीं था. इस वजह से 50 मतदाता मतदान करने से वंचित रह जाएंगे. जिससे उनकी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी प्रभावित हो रही है. यह मुद्दा अब गांव में चर्चा का विषय बन गया है.
मतदाता सूची में गड़बड़ी की जांच शुरु
पंचायत चुनाव के पहले दिन हुई इस गड़बड़ी पर जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है. और जांच के आदेश दे दिए हैं. अधिकारियों का कहना है कि अगर नाम गायब होने की घटना की पुष्टि होती है. तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. साथ ही प्रभावित मतदाताओं को चुनाव प्रक्रिया में उचित भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए वैकल्पिक उपायों पर विचार किया जाएगा.
खैरागढ़ में मतदान का माहौल
हालांकि, इस विवाद के बावजूद खैरागढ़ जिले में मतदान जारी है और अन्य क्षेत्रों में मतदाता बढ़-चढ़ कर वोट डालने के लिए आ रहे हैं. प्रशासन ने मतदान के लिए सभी जरुरी इंतजाम किए हैं. और मतदाता जागरुकता के लिए भी कई पहल की हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



