पंचायत चुनाव में साड़ी-गमछा बांट रहे प्रत्याशी, वाहन छोड़कर फरार, तीन के खिलाफ केस दर्ज, आरंग में महिला उम्मीदवार का पति शराब बांटते पकड़ाया
Candidates distributing sarees and towels in Panchayat elections, absconded leaving the vehicle, case registered against three, husband of female candidate caught distributing liquor in Arang
पंचायत चुनाव में साड़ी-गमछा बांट रहे प्रत्याशी, वाहन छोड़कर फरार, तीन के खिलाफ केस दर्ज,
धमतरी : पंचायत चुनाव में आचार संहिता के उल्लंघन का मामला सामने आया है। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 से प्रत्याशी कविता योगेश के समर्थकों द्वारा ग्रामीणों को साड़ी और गमछा बांटने की खबर मिली. ग्रामीणों ने इस कृत्य का विरोध करते हुए सामान बांट रहे दो वाहनों को पकड़ लिया, लेकिन प्रत्याशी के समर्थक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए.
ग्रामीणों ने किया कड़ा विरोध
यह मामला भखारा थाना क्षेत्र के गुजरा गांव का है, जहां स्थानीय लोगों ने प्रत्याशी द्वारा चुनाव प्रभावित करने के इस प्रयास को नाकाम किया। ग्रामीणों ने चुनाव आयोग और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है, साथ ही प्रत्याशी का नामांकन रद्द करने की अपील की है.
आचार संहिता उल्लंघन का मामला
पंचायत चुनाव में किसी भी प्रकार का लुभावना उपहार देना, रिश्वत देना या वोट के लिए प्रलोभन देना पूरी तरह प्रतिबंधित है। इस घटना के बाद चुनाव आयोग और पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है।प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच के बाद अगर प्रत्याशी दोषी पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
आरंग में महिला उम्मीदवार का पति शराब बांटते पकड़ाया
रायपुर/आरंग : आरंग क्षेत्र में पंचायत चुनाव में जीत के लिए शराब बांटने का मामला सामने आया है. ग्रामीणों ने देर रात सरपंच प्रत्याशी के पति डोमन निषाद और बालाराम निषाद को 2 पेटी अवैध शराब के साथ पकड़ा. ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पंचायत चुनाव के मतदान से पहले कुरुद ग्राम में रसौटा सरपंचा प्रत्याशी के पति डोमन साहू शराब बांटने के लिए लाया था. ग्रामीणों ने आरोपी डोमन निषाद और बालाराम निषाद को पकड़ा. दोनों जिस कार से आए थे. उसमें 2 पेटी अवैध शराब रखी हुई थी. ग्रामीणों का आरोप है कि डोमन साहू, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 15 की प्रत्याशी दुर्गा साहू के पति परस साहू का सहयोगी है. और उसी के घर से शराब लाया जा रहा था.
ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी दुर्गा साहू के पति परस साहू की गिरफ्तारी की मांग की है. खबर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया. जिसके बाद पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर थाने पहुंची. जहां आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



