आकाशीय बिजली का कहर, खेत में काम कर रहे दो साढ़ू भाइयों पर गिरी गाज, इधर पेड़ के नीचे खड़े किसान ने भी तोड़ा दम, तीन किसानों की मौत, पसरा मातम
Lightning strikes with deadly force: two brothers-in-law working in a field were struck, while a farmer standing under a tree also lost his life; three farmers dead, leaving a pall of gloom.
बिलासपुर : बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र में बुधवार शाम तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से दो मामलों में तीन किसानों की दर्दनाक मौत हो गई. पहला हादसा ग्राम लखोदना के पास हुआ. बारिश के दौरान खेत की तरफ गए दोनों किसान अचानक गाज की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए. ग्रामीणों ने दोनों को कोटा अस्पताल पहुंचाया. लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. दोनों मृतक आपस में साढ़ू थे और दोनों की शादी लखोदना गांव में ही हुई थी.
खेत की तरफ गए थे दोनों किसान
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम करीब 5.30 से 6 बजे के बीच कोटा क्षेत्र में अचानक तेज बारिश शुरू हो गई. इसी दौरान ग्राम लखोदना निवासी मन्ना यादव पिता माखन यादव उम्र 41 साल और उनके साढ़ू ग्राम नवाडीह बेलगहना निवासी कुंजराम यादव पिता गंगाराम यादव उम्र 45 साल लखोदना स्थित खेत की तरफ गए थे. दोनों का ससुराल लखोदना में ही है. इसी दौरान बारिश के बीच अचानक तेज आकाशीय बिजली गिरी और दोनों उसकी चपेट में आ गए. गाज गिरने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी हालत बिगड़ गई.
ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया
इस हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. दोनों किसानों को फौरन इलाज के लिए कोटा अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों की जांच की. लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर पुलिस को हादसे की खबर दी. खबर मिलते ही कोटा पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई पूरी की.
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे जाएंगे शव
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया. गुरुवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. इसके बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपे जाएंगे. एक ही परिवार से जुड़े दो किसानों की अचानक मौत से इलाके में शोक का माहौल है. हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
दुसरा हादसा
बिलासपुर : कोटा क्षेत्र के ग्राम मानपुर निवासी जागेश्वर जगत (45) बुधवार शाम खेत में मेढ़ बांधने गए थे. उनके साथ गांव का एक अन्य व्यक्ति भी था. इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई. बारिश से बचने के लिए जागेश्वर खेत के पास एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए.
जबकि उनका साथी खेत में ही काम करता रहा. इसी दौरान तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली पेड़ पर गिरी. इसकी चपेट में आने से जागेश्वर गंभीर रूप से झुलसकर जमीन पर गिर पड़े. परिजन उन्हें फौरन कोटा अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.
3 मौतों से गांव में पसरा मातम
लखोदना और मानपुर में हुई घटनाओं की खबर के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की. कोटा पुलिस ने लखोदना मामले में पंचनामा कार्रवाई कर दोनों शवों को मरच्यूरी भेज दिया है. वहीं, जागेश्वर के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी में रखवाया गया है.
एसडीओपी नुपूर उपाध्याय ने बताया कि गुरुवार सुबह तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे. पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



