बस चालक ने वाहन के अंदर फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी, सुबह फंदे पर लटकती मिली लाश, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
The bus driver committed suicide by hanging himself inside the vehicle, the body was found hanging on the noose in the morning, causing a stir, police started investigating
बेमेतरा : बेमेतरा जिले के नया बस स्टैंड में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. दुर्ग से रोजाना बस चलाने वाले एक रोडवेज चालक ने बस के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. इस घटना से पूरे बस स्टैंड क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है. मृतक की पहचान कोमलेश्वर ठाकुर उर्फ पप्पू ठाकुर (निवासी दुर्ग) के रुप में हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक कोमलेश्वर ठाकुर हर रोज़ की तरह शुक्रवार को भी दुर्ग से बेमेतरा बस लेकर आए थे और बस में ही रात्रि विश्राम कर रहे थे. शनिवार सुबह करीब 5:45 बजे जब अन्य चालक और परिचालक बस स्टैंड पहुंचे. तो उन्होंने देखा कि बस अंदर से बंद है.
खिड़की से झांकने पर कोमलेश्वर को हैंड रॉड से गमछे के सहारे लटका पाया गया. फौरन सिटी कोतवाली पुलिस को खबर दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया.
पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है. खुदकुशी की वजह का अभी खुलासा नहीं हुआ है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. वहीं पीएम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



