दशहरा मनाने अए दो भाइयों समेत चार की मौत, बचाने उतरे मौसा और मौसेरा भाई की भी नहीं बची जान, एक साथ उठीं चार अर्थियां, दो परिवारों में मातम

Four people, including two brothers who had come to celebrate Dussehra, lost their lives; an uncle and a cousin who stepped in to help also perished. Four funeral biers were carried out together, leaving two families in deep mourning.

दशहरा मनाने अए दो भाइयों समेत चार की मौत, बचाने उतरे मौसा और मौसेरा भाई की भी नहीं बची जान, एक साथ उठीं चार अर्थियां, दो परिवारों में मातम

सूरजपुर : सूरजपुर जिले के सरस्वतीपुर स्थित रेड नदी में डूबने से दो सगे भाइयों समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे में बिहार निवासी गोपाल उम्र 13 साल और 15 कृष्ण गोपाल उम्र 15 साल के साथ उनके मौसा विवेक सिंह उम्र 45 साल और मौसेरे भाई अभिजीत उम्र 20 साल की जान चली गई. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शवों को देखकर परिजन फूट-फूटकर रो पड़े।
सूरजपुर क्षेत्र के चंदरपुर में नेहा सिंह ब्यूटी पार्लर संचालित करती हैं. वह अपने बेटे अभिजीत सिंह के साथ यहीं रहती हैं. दशहरा का त्योहार मनाने के लिए उनके पति विवेक कुमार सिंह, नेहा के माता-पिता और उनकी बहन के दोनों बेटे बिहार के कटिहार जिले से सूरजपुर आए थे. परिवार के सदस्य त्योहार के मौके पर एक साथ समय बिताने पहुंचे थे. लेकिन शनिवार को हुए हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया.
परिवार के सदस्यों को शनिवार को ही बिहार वापस लौटना था. इससे पहले विवेक कुमार सिंह स्कूटी से पंपापुर स्थित महामाया मंदिर गए थे. मंदिर जाने के बाद उन्होंने अपने बेटे अभिजीत और साढ़ू जितेंद्र सिंह के दोनों बेटों को कोन्हाखार स्थित रेण नदी घाट पर बुलाया. इसके बाद चारों नदी में स्नान करने पहुंचे. लेकिन स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से चारों डूब गए और उनकी मौत हो गई.
दोनों सगे भाई शनिवार को वे अपने मौसा और मौसेरे भाई के साथ रेड नदी में नहाने गए थे. इसी दौरान दोनों नाबालिग गहरे पानी में डूबने लगे. उन्हें बचाने के लिए मौसा और मौसेरे भाई भी नदी में उतर गए. लेकिन चारों पानी में डूब गए.
हादसे की खबर मिलने पर स्थानीय लोग और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची. रेस्क्यू अभियान चलाकर चारों के शव नदी से बाहर निकाले गए. हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है. तहसीलदार सूर्यकांत साय सहित स्थानीय लोगों ने घटनाक्रम की जानकारी दी. वहीं, विश्रामपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb