जमीन बंटवारे को लेकर खूनी संघर्ष, टांगी और लाठी से जानलेवा हमला, जिला अस्पताल रेफर, पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Violent clash over land division; a lethal attack carried out using an axe and sticks. The victim was referred to the district hospital, while the police arrested four accused and sent them to jail.

जमीन बंटवारे को लेकर खूनी संघर्ष, टांगी और लाठी से जानलेवा हमला, जिला अस्पताल रेफर, पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : मरवाही जिले के मरवाही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मगुरदा में जमीन बंटवारे को लेकर हुए विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि विवाद के दौरान टांगिया और लाठी से तीन लोगों पर हमला कर उन्हें चोट पहुंचाई गई. वारदात में घायल सरवन प्रजापति को प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल गौरेला रेफर किया गया. मामले में मरवाही पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 25 अक्टूबर 2026 को रात करीब 11 बजे ग्राम मगुरदा में जमीन बंटवारे की बात को लेकर पंचायत भवन के सामने विवाद हुआ. इस दौरान आरोपियों द्वारा सरवन प्रजापति, चंपाबाई और राजकुमार के साथ टांगिया और लाठी से मारपीट कर चोट पहुंचाई गई.
इस वारदात में सरवन प्रजापति को प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल गौरेला रेफर किया गया. वारदात की रिपोर्ट पर थाना मरवाही में अपराध क्रमांक 225/2026, धारा 296, 115(2), 109(1), 3(5) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
थाना मरवाही पुलिस टीम ने मामले की जांच के दौरान मौके से एफएसएल अधिकारी की मौजूदगी में वैज्ञानिक और भौतिक सबूत इकठ्ठा किए. पूछताछ और जांच के आधार पर वारदात में शामिल चार आरोपियों को 26 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार किया गया. आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल टांगिया और लाठी जप्त कर उन्हें न्यायिक रिमांड के लिए अदालत के सामने पेश किया गया.
गिरफ्तार आरोपी
हेमंत कुमार प्रजापति पिता सावन प्रजापति, उम्र 19 साल
लालबहादुर प्रजापति पिता झगड़ुवा प्रजापति, उम्र 52 साल
नेमुला प्रसाद प्रजापति पिता झगड़ुवा प्रजापति, उम्र 65 साल
देवनारायण प्रजापति  पिता नेमुला प्रजापति, उम्र 40 साल
सभी आरोपी निवासी ग्राम मगुरदा, थाना मरवाही, जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb