अभनपुर नायब तहसीलदार की बर्थडे पार्टी का वीडियो जमकर वायरल, सड़क पर गाड़ी रोककर सलमान खान के गाने पर बनाई रील!, अब FIR दर्ज

A video of the Abhanpur Naib Tehsildar’s birthday party has gone viral; the official stopped a vehicle on the road to film a reel set to a Salman Khan song, and an FIR has now been registered.

अभनपुर नायब तहसीलदार की बर्थडे पार्टी का वीडियो जमकर वायरल, सड़क पर गाड़ी रोककर सलमान खान के गाने पर बनाई रील!, अब FIR दर्ज

रायपुर/अभनपुर : छत्तीसगढ़ के अभनपुर में नायब तहसीलदार विपिन पटेल का जन्मदिन मनाने से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया है. वीडियो में सड़क के बीच कार खड़ी कर केक काटते और आतिशबाजी करते हुए जश्न मनाने के दृश्य दिखाई दे रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद सार्वजनिक सड़क पर इस तरह के आयोजन और यातायात नियमों के पालन को लेकर सवाल उठने लगे थे. जिसके बाद अब FIR दर्ज हो गई है.
सड़क पर कार खड़ी कर मनाया जन्मदिन
शुरुआत में इस वीडियो को राजधानी रायपुर का बताया जा रहा था. लेकिन पुलिस की जांच में घटना बिलासपुर के रिवर व्यू रोड का निकला. मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने संबंधित वाहन के मालिक और चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 
वीडियो रायपुर जिले में पदस्थ नायब तहसीलदार विपिन पटेल के जन्मदिन के जश्न से जुड़ा बताया जा रहा है. सड़क पर वाहन खड़ा कर समारोह आयोजित किए जाने और आवागमन बाधित होने की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है.

वायरल वीडियो में कार नम्बर  CG-04-NY-1910 के बोनट पर केक रखा दिखाई देता है. इस दौरान बैकग्राउंड में फिल्मी गाना बज रहा है और जन्मदिन का जश्न मनाया जा रहा है. इस दौरान बॉलीवुड सॉन्ग ‘ओ-ओ जाने जाना’ गाने पर वीडियो भी बनाया गया और आतिशबाजी की गई. वीडियो में सड़क पर आतिशबाजी किए जाने के दृश्य भी नजर आते हैं. बताया जा रहा है कि आयोजन के दौरान पीछे से आने वाले वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई.
पहले रायपुर का बताया जा रहा था वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो को शुरुआत में रायपुर का बताया जा रहा था. इसकी एक वजह नायब तहसीलदार विपिन पटेल की रायपुर जिले में पदस्थापना बताई जा रही है. हालांकि, शिकायत और पुलिस जांच के बाद सामने आया कि जन्मदिन का कार्यक्रम बिलासपुर के रिवर व्यू रोड पर हुआ था. इसके बाद मामले की जांच बिलासपुर की सिविल लाइन थाना पुलिस ने शुरू की.
रात करीब एक बजे का बताया जा रहा मामला
पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक यह घटना 18 और 19 अक्टूबर की दरमियानी रात की है. सरजू बगीचा निवासी अमित साहू उम्र 35 साल ने बताया कि वह रात करीब एक बजे रिवर व्यू रोड से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान उन्होंने सड़क पर एक कार खड़ी देखी. जिसके आसपास जन्मदिन मनाया जा रहा था. शिकायतकर्ता के मुताबिक सड़क पर वाहन खड़ा होने से आवागमन प्रभावित हो रहा था. उन्होंने यह भी आशंका जताई कि इस तरह सड़क पर जन्मदिन मनाने से कोई हादसा भी हो सकता था.
23 अक्टूबर को थाने में दी लिखित शिकायत
अमित साहू ने घटना के बारे में 23 अक्टूबर को सिविल लाइन थाने में लिखित शिकायत दी. शिकायत में सड़क पर वाहन खड़ा कर आवागमन बाधित किए जाने का उल्लेख किया गया. इसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित वाहन के मालिक और चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया. पुलिस अब घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक शिकायत और मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने वाहन के मालिक और चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है. जांच के दौरान यह स्पष्ट किया जाएगा कि वाहन किसने खड़ा किया था और घटना के समय उसकी क्या भूमिका थी. साथ ही वीडियो में दिखाई देने वाले अन्य व्यक्तियों की भूमिका भी जांच का विषय हो सकती है.
रायपुर में पदस्थ हैं नायब तहसीलदार विपिन पटेल
जानकारी के मुताबिक, नायब तहसीलदार विपिन पटेल की पदस्थापना रायपुर जिले में है. इसी वजह से वीडियो सामने आने के बाद कई लोगों ने घटना को रायपुर का मान लिया था. लेकिन पुलिस की जांच में घटना स्थल बिलासपुर का रिवर व्यू रोड पाया गया. इससे साफ हुआ कि वीडियो की शुरुआती लोकेशन संबंधी जानकारी सही नहीं थी.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb