राजधानी में आबकारी और पुलिस की टीम ने शहर के मशहूर बार, रेस्टोरेंट, होटलों की छापेमारी, होटल ओलिव, सेंट्रल पॉइंट, महिंद्रा समेत कई जगह एक्शन

Excise and police team in the capital raided famous bars, restaurants, hotels of the city, action at many places including Hotel Olive, Central Point, Mahindra

राजधानी में आबकारी और पुलिस की टीम ने शहर के मशहूर बार, रेस्टोरेंट, होटलों की छापेमारी, होटल ओलिव, सेंट्रल पॉइंट, महिंद्रा समेत कई जगह एक्शन

रायपुर : शहर के वीआईपी रोड समेत अन्य इलाकों में पिछले शुक्रवार और शनिवार को आबकारी की जिला , संभाग और राज्यस्तरीय टीमों द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया. होटल, बारों, रेस्टोरेंट के निर्धारित समय बाद तक संचालित होने की शिकायतों पर पुलिस थानों और क्राइम ब्रांच की टीम ने भी शिकायत के आधार पर जांच की.
मिली जानकारी के मुताबिक 27 जून 2025 शुक्रवार को राज्य स्तरीय उड़नदस्ता द्वारा शहर के पांच बारों में छापामार कार्यवाही की. जिसमें सूर्या बार के समय के बाद खुला पाए जाने और होटल ओलिव, सेंट्रल पॉइंट, महिंद्रा और ली रॉय बार में पार्सल के रुप में बेचते पाए जाने पर सुसंगत धाराओं में विभागीय मामले कायम किया गया.
इसी कड़ी में 8 जून 2025 शनिवार को संभागीय उड़नदस्ता रायपुर द्वारा 6 छापामार कार्यवाहियां की गई. एलोरा, इशिका और सुधा रीजेंसी होटल बारों में पार्सल के रुप में बेचते पाए जाने और होटल कोपाइको में बिना लाइसेंस मद्यपान करते पाए जाने पर सुसंगत धाराओं में विभागीय और आपराधिक प्रकरण कायम किए गए.
जिला रायपुर के आबकारी  और पुलिस के दल द्वारा अलग-अलग 28 जून 2025 शनिवार को होटल पुनीत, सेंट्रल पॉइंट, आदित्य, विनार, सवेरा, सालिटायर, मयूरा, सतलज, आर्किड, कोर्टयार्ड मैरियट, कोया, ज़ूक, एल्सव्हेयर,  हाइपर क्लब, धूम्स विलेज और वीआईपी रोड के अन्य होटल रेस्टोरेंट की जांच की गई. कोर्टयार्ड मैरिएट होटल बार द्वारा निरीक्षण पुस्तिका और स्टॉक रजिस्टर प्रस्तुत न किए जाने और समय पश्चात खुला पाए जाने पर विभागीय प्रकरण कायम किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB