नेशनल हाईवे पर आमने-सामने से भिड़ी तेज रफ्तार दो बाइक, 2 युवकों की मौत, महिला सहित दो गंभीर, अस्पताल में भर्ती, एक मृतक की नहीं हुई पहचान

Two high-speed motorcycles collided head-on on the national highway, killing two youths, leaving two others, including a woman, seriously injured and hospitalized. One of the deceased remains unidentified.

नेशनल हाईवे पर आमने-सामने से भिड़ी तेज रफ्तार दो बाइक, 2 युवकों की मौत, महिला सहित दो गंभीर, अस्पताल में भर्ती, एक मृतक की नहीं हुई पहचान

अंबिकापुर : अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाईवे पर स्थित लुचकी घाट के पास रविवार दोपहर एक सड़क हादसा हो गया. दो बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर करीब 3 बजे सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम सोनतरई निवासी संतोष कुजूर उम्र 38 साल अपनी पत्नी संगीता के साथ बाइक नम्बर CG10 EF 3136 से घंघरी स्थित एकलव्य विद्यालय बच्चे की टीसी लेने अंबिकापुर आ रहे थे,  दोपहर करीब 3 बजे लुचकी घाट के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक भिड़ गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संतोष कुजूर और दूसरी बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई.
वहीं अन्य दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और एंबुलेंस को खबर दी. कुछ ही देर में सड़क पर लोगों की भीड़ लग गई.
घायल युवकों को अपनी गाड़ी से मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर पहुंचाया गया. इसके बाद दूसरे वाहन से मृतकों को भी अस्पताल लाया गया. अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने घायलों का इलाज शुरू कर दिया.
अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक दो युवकों को नाजुक हालत में भर्ती किया गया है. जिनका इलाज जारी है. वहीं मृत दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मरच्युरी में रखा गया है. दूसरे मृतक और घायल युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. प्रारंभिक जानकारी में दोनों के एमसीबी जिले के निवासी होने की बात सामने आई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t