दिव्यांग युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, बिना बताए अंतिम संस्कार, पुलिस को खबर मिलने तकजल चुका शव, FSL टीम ने जांच के लिए भेजी हड्डियां

A differently-abled young man died by hanging; his last rites were performed without informing anyone, and by the time the police were notified, the body had already been cremated. The FSL team has sent the bones for examination.

दिव्यांग युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, बिना बताए अंतिम संस्कार, पुलिस को खबर मिलने तकजल चुका शव, FSL टीम ने जांच के लिए भेजी हड्डियां

बिलासपुर/बिल्हा : बिलासपुर के बिल्हा क्षेत्र के केवांछी गांव में एक दिव्यांग युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. परिजनों ने पुलिस को खबर दिए बिना ही शनिवार सुबह उसका अंतिम संस्कार कर दिया. घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलने के बाद बिल्हा पुलिस मौके पर पहुंची. लेकिन तब तक शव पूरी तरह जल चुका था. पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई. मौके से मिले हड्डियों के अवशेष जब्त कर जांच के लिए भेजे गए हैं.
24 साल के हिमांशु ध्रुव ने उठाया कदम
मिली जानकारी के मुताबिक केवांछी निवासी हिमांशु ध्रुव उम्र 24 साल ने शुक्रवार रात फांसी लगाकर जान दे दी. शनिवार को पुलिस को घटना की जानकारी मिली. इससे पहले परिजनों ने पुलिस को खबर दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार शुरू कर दिया था.
मर्ग कायम कर जांच शुरू
खबर मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और वहां से मिले अवशेष जब्त किए. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है. परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.
बीमारी से परेशान था युवक
बिल्हा टीआई तोपसिंह नवरंग ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि हिमांशु कुछ समय से बीमारी से परेशान था. आशंका है कि इसी परेशानी के चलते उसने खुदकुशी की होगी. हालांकि खुदकुशी की असल वजह का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा.
एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई
पुलिस घटनास्थल से मिले अवशेषों और मिले दुसरे सबूतों की जांच कर रही है. एफएसएल रिपोर्ट और पूछताछ से सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?