बाफना हाउस में हुए कांड की निष्पक्ष जांच हो, बस्तर की बेटी दीपा सागर को इंसाफ दिलाने सर्व समाज आगे आएं, महेश स्वर्ण- घटना दुखद और चिंताजनक
There should be an impartial investigation into the incident at Bafana House; the entire community must come forward to ensure justice for Deepa Sagar, a daughter of Bastar — Mahesh Swarn (describing the incident as tragic and concerning).
जगदलपुर : जगदलपुर के बाफना हाउस में 1 नवंबर को घटित घटना में बस्तर की बेटी दीपा सागर की संदिग्ध हालत में हुई मौत बेहद दुखद और चिंताजनक है. दीपा सागर एक कपड़े की दुकान में कार्यरत थीं और उनका शव दुकान के ऊपर फांसी पर लटका हुआ मिला. इस घटना से उनका परिवार गहरे सदमे में है.
मृतका का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर एवं मजदूर वर्ग से संबंधित है. ऐसे कठिन समय में परिवार को सामाजिक सहयोग, कानूनी सहायता और न्याय की जरुरत है.
लेबर पार्टी ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़ इस घटना की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध जांच की मांग करती है. घटना से जुड़े सभी तथ्यों, परिस्थितियों, मिले सबूतों, संबंधित व्यक्तियों की भूमिका और पुलिस जांच की प्रक्रिया का गंभीरता से परीक्षण किया जाना चाहिए.
हमारी प्रमुख मांगें हैं=
घटना की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराई जाए.
घटनास्थल से संबंधित उपलब्ध साक्ष्य, CCTV फुटेज, मोबाइल एवं अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों को सुरक्षित रखकर नियमानुसार जांच की जाए.
मृतका के परिजनों के बयान एवं उपलब्ध तथ्यों को गंभीरता से जांच में शामिल किया जाए.
जांच की प्रगति और कार्रवाई की जानकारी पीड़ित परिवार को दी जाए.
अगर जांच में कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानून के मुताबिक कठोर कार्रवाई की जाए.
पीड़ित परिवार को निःशुल्क या उपयुक्त कानूनी सहायता और शासन की पात्रतानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए.
हम बस्तर संभाग के सभी समाज प्रमुखों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, युवा साथियों और जागरूक नागरिकों से अपील करते हैं कि जाति, समाज और संगठन से ऊपर उठकर इस बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से एकजुट हों.
बस्तर के हर जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय एवं संबंधित प्रशासनिक कार्यालयों में सर्व समाज की तरफ़ से ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की जाए.
हमारी आवाज किसी व्यक्ति या संस्था को पहले से दोषी ठहराने के लिए नहीं, बल्कि सत्य सामने लाने और कानून के मुताबिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए है.
बस्तर की बेटी दीपा सागर को इंसाफ मिले. परिवार को सहारा मिले और घटना की सच्चाई सामने आए—यही हमारी मांग है.
महेश स्वर्ण “एबोरिजिनल ट्राइब्स!”
बस्तर माटी पुत्र
लेबर पार्टी ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़
न्याय की आवाज — सर्व समाज की आवाज
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



