रायपुर में नाबालिगों को डराकर-धमकाकर जेवरात और नकदी की उगाही, छोटे बच्चों को ब्लैकमेल करने वाले आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल

A husband and wife have been arrested and jailed for extorting jewelry and cash from minors in Raipur by intimidating and blackmailing young children.

रायपुर में नाबालिगों को डराकर-धमकाकर जेवरात और नकदी की उगाही, छोटे बच्चों को ब्लैकमेल करने वाले आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल

रायपुर : राजधानी रायपुर में नाबालिग बच्चों को डरा-धमकाकर ब्लैकमेल कर उनके ही घरों में चोरी करवाने वाले दंपति को गिरफ्तार किया गया. पति-पत्नी मिलकर बच्चों से सोने-चांदी और नगदी की चोरी करवाते थे. आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल भी जब्त किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता सोनम साहू ने थाना गुढ़ियारी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह बड़ा अशोक नगर थाना गुढियारी रायपुर में रहती है. उसके पड़ोस में वंदना साहू नामक महिला भी अपने पति के साथ रहती है. शिकायतकर्ता की भांजी 11 साल की है और वंदना साहू को जानती-पहचानती है. भांजी के द्वारा प्रार्थिया का सोने के कान का झुमका, सोने की चैन वंदना साहू को दी थी.
इसी तरह प्रार्थिया की भांजी द्वारा 2 सितम्बर 2026 को अपनी नानी का रानीहार भी वंदना साहू को ले जाकर दी थी. इस बारे में जब भांजी से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा बताया गया कि वंदना साहू के द्वारा उसे डराया धमकाया और ब्लैकमेल किया जा रहा है. जिसकी वजह से वह घर में रखे सोने-चांदी के जेवरातों को चोरी छिपे उसे दी है.
वन्दना ने ऐसे ही बीच-बीच में घर से नगदी भी मंगवाई थी. वन्दना के इस काम में उसका पति दीपक साहू भी शामिल है. दोनों के द्वारा आस-पास के बच्चों को गुमराह कर, उन्हें डरा धमकाकर सोने चांदी के जेवरातों और नगदी रकम की उगाही करते है. 
सोनम साहू की इस शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ थाना गुढ़ियारी में धारा 308(2), 3(5) बी.एन.एस. का जुर्म दर्ज किया गया. साथ ही थाना गुढ़ियारी पुलिस की टीम द्वारा वंदना साहू और उसके पति दीपक साहू को पकड़ा गया. दोनो को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा घटना को अंजाम देना कबूल किया.
दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से उगाही की गई सोने के कान के टॉप्स, चैन जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
गिरफ्तार आरोपी
(1) वंदना साहू पति दीपक साहू उम्र 26 साल निवासी प्रीतम नगर बड़ा अशोकनगर थाना गुढ़ियारी रायपुर
(2) दीपक साहू पिता रिखी राम साहू उम्र 29 साल सकीनान निवासी प्रीतम नगर बड़ा अशोकनगर थाना गुढ़ियारी रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?