कचना इलाके की ज्वेलर्स शॉप में वारदात की तैयारी, रायपुर में डकैती की प्लान बना रहे 5 आरोपी गिरफ्तार, हथियार-गाड़ियां जब्त, पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

Plot to target a jewelry shop in the Kachna area foiled; five accused planning a dacoity in Raipur arrested. Weapons and vehicles seized; a major success for the police.

कचना इलाके की ज्वेलर्स शॉप में वारदात की तैयारी, रायपुर में डकैती की प्लान बना रहे 5 आरोपी गिरफ्तार, हथियार-गाड़ियां जब्त, पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

रायपुर : रायपुर में खम्हारडीह थाना क्षेत्र के खेल मैदान में ज्वेलर्स शॉप में डकैती की प्लान बना रहे 5 आरोपियों को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम ने धरदबोचा. आरोपियों के पास से धारदार हथियार, मोबाइल फोन और दो वाहन बरामद किए गए.
मिली जानकारी के मुताबिक 6 सितंबर 2026 को खबर मिली थी कि खम्हारडीह क्षेत्र के खेल मैदान में कुछ लड़के दोपहिया और चारपहिया वाहनों में धारदार हथियार रखकर लूट-डकैती की प्लान बना रहे हैं. खबर पर DCP क्राइम एंड साइबर स्मृतिक राजनाला और DCP उत्तर दीपमाला कश्यप ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिया.
संयुक्त टीम ने मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की तो आरोपी भागने लगे. जिन्हें पकड़ा गया. पूछताछ में उन्होंने अपना नाम महेश धीवर उम्र 24 साल, नितिन उर्फ सोनू बैस उम्र 24 साल, खेमलाल सेन उम्र 27 साल, लक्ष्मण साहू उम्र 25 साल और पीयूष कुमार साहू उम्र 19 साल सभी निवासी कचना, खम्हारडीह रायपुर बताया. कड़ाई से पूछताछ में उन्होंने कचना क्षेत्र के आसपास ज्वेलर्स शॉप में डकैती की प्लान बनाना कबूल किया.
पुलिस ने उनके कब्जे से 2 बटनदार चाकू, 1 बड़ा स्टील चाकू, 2 कैंची, 1 स्टील पाइप, 4 मोबाइल फोन, होंडा बाइक नम्बर CG 04 QT 4258 और टाटा एस वाहन नम्बर CG 04 JD 9030 जप्त किया है. थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 348/26 धारा 310(4) BNS एवं 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी लक्ष्मण साहू पहले आबकारी एक्ट और मारपीट में तथा खेमलाल सेन मारपीट के मामले में जेल जा चुके हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?