घर के अंदर मिला महिला का शव, सिर पर चोट के निशान, घटनास्थल से मिला ईंट, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस, पीएम रिपोर्ट से खुलेगा राज

Woman's body found inside a house; injury marks on the head, a brick discovered at the scene; murder suspected; police investigating; post-mortem report expected to reveal the truth.

घर के अंदर मिला महिला का शव, सिर पर चोट के निशान, घटनास्थल से मिला ईंट, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस, पीएम रिपोर्ट से खुलेगा राज

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में महिला की संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया है. ग्राम जमनीमुड़ा में महिला का शव उसके घर के अंदर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतिका की पहचान अगहन कुंवर चौहान के रूप में हुई है. महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं. ऐसे में प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है. यह मामला पाली थाना क्षेत्र के ग्राम जमनीमुड़ा का है.
घर में मिला महिला का शव
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह के वक्त पति सहदेव राम चौहान घर आया तो उन्होंंने अपनी पत्नी का शव देखा. महिला की हालत देखकर वह घबरा गया और पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी. महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान होने और घटनास्थल से ईंट के टुकड़े बरामद होने के बाद मामला और संदिग्ध हो गया. आशंका जताई जा रही है कि महिला पर किसी भारी वस्तु से हमला किया गया होगा. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
डॉग स्क्वायड ने की जांच
मामले की खबर मिलने के बाद पाली थाना प्रभारी मनीष कौशिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जरूरी सबूत जुटाए. मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया. जिसने मौके पर जांच की. पुलिस ने महिला के शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
पीएम रिपोर्ट से मौत का खुलेगा राज
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. महिला की मौत किन हालात में हुई और इसके पीछे हत्या की वजह है या कोई दूसरी वजह, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह का खुलासा हो सकेगा. साथ ही मौके से मिले सबूतों और अन्य पहलुओं के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb