उधार को लेकर प्रॉपर्टी डीलर की दोस्त ने डंडे से पीट-पीटकर ली जान, बेडशीट में लपेटा शव, ठिकाने लगाने से पहले आरोपी गिरफ्तार, छीन गया बुजुर्ग मां का सहारा

Property dealer beaten to death with a stick by a friend over a loan; body wrapped in a bedsheet; accused arrested before disposal; elderly mother loses her support system.

उधार को लेकर प्रॉपर्टी डीलर की दोस्त ने डंडे से पीट-पीटकर ली जान, बेडशीट में लपेटा शव, ठिकाने लगाने से पहले आरोपी गिरफ्तार, छीन गया बुजुर्ग मां का सहारा

राजनांदगांव : बुधवार की रात से लापता युवक की तलाश कर रहे दोस्तों ने 10 घंटे की खोजबीन के बाद गुरुवार सुबह उसकी जघन्य हत्या का खुद राजफाश किया. यह सनसनीखेज मामला चिखली पुलिस चौकी क्षेत्र के दीनदयाल नगर का है. रामनगर निवासी अर्जुन वाधवानी उम्र 30 साल का शव आरोपी सुनील वर्मा उर्फ बबलू के घर से बरामद हुआ. हत्या के पीछे लेन-देन की रंजिश सामने आई है। मृतक अपनी बुजुर्ग मां का अकेला सहारा था. चिखली पुलिस थाना से करीब 300 मीटर दूर आपसी लेन-देन में पनपी रंजिश में एक युवक की जघन्य हत्या कर दी गई.
मिली जानकारी के मुताबिक सुनील वर्मा किराए के मकान में रहता है. बुधवार की रात 8.30 बजे अर्जुन के साथ चिकन और शराब पार्टी की. शक है कि अर्जुन को जब नशा चढ़ा तो सुनील ने उसके हाथ पैर बांधकर उसे जमकर पीटा. डंडे से सिर पर बेरहमी से वार किया जिससे अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई.
गद्दे में लपेटा शव, मृतक की कार भी ठिकाने लगाई
आरोपी ने शव को गद्दे में लपेट कर छिपा दिया. रात 2.30 से सुबह चार के बजे के बीच उसने मृतक की कार भी घटनास्थल से दूर ले जाकर खड़ी कर दी. घर में ताला लगाकर वह खुद भी वहां से अपने माता-पिता के घर रामनगर चला गया. दूसरे दिन जब मृतक के दोस्तों ने उससे अर्जुन के बारे में पूछा तो वह लगातार झूठ बोलकर उन्हें चकमा देता रहा. लेकिन आख़िरकार दोस्तों के शक और हिम्मत ने मामले का राजफाश कर दिया.
रात से फोन नहीं उठा रहा था मृतक
बुधवार की रात 10 बजे से ही अर्जुन फोन नहीं उठा रहा था. कुछ देर बाद उसका फोन बंद भी हो गया. उसकी मां परेशान हो रही थी तो दोस्तों ने ढूंढना शुरू किया. सुबह जब पता चला कि वह सुनील के साथ था. सुनील ने कहा कि अर्जुन रात में उसके किराए वाले घर में था. सुनील को लेकर सब दीनदयाल नगर पहुंचे. सुनील ने चकमा देने के लिए कहा कि चाबी अर्जुन ही ले गया. घर में ताला लगा था.
सीसीटीवी फुटेज देखने की बात पर हड़बड़ाया
दोस्तों ने पड़ोसी के घर से सीसीटीवी फुटेज निकालने की बात कही तो आरोपी हड़बड़ा गया. यही से शक गहरा हुआ. सुनील को पीछे हटाते हुए दोस्तों ने घर का ताला तोड़ा और अंदर घुस गए. इससे पहले आरोपी ने भागने की कोशिश की तो उसे पकड़ लिया गया. घर के भीतर ढूंढने पर गद्दे में लिपटा अर्जुन का शव मिलते ही सब हैरान रह गए.
अकेला सहारा था, दो माह बाद शादी थी
जमीन और इसी तरह के कारोबार से जुड़ा अर्जुन वाधवानी अपनी बुजुर्ग मां का अकेला सहारा था. घर में दो ही सदस्य थे. उसकी बहन की शादी हो चुकी है. अर्जुन की भी सगाई हो चुकी थी और दो महीने बाद उसकी शादी होने वाली थी. मां ने उसके लिए कई सपने सजाए थे. दोस्तों में भी उसकी शादी की खुशी थी. अर्जुन की मौत से स्वजन और दोस्तों में गहरा दुख है.
पुलिस ने नहीं लिखी एफआईआर
दूसरी ओर इस पूरे मामले में पुलिस की असंवेदनशीलता भी सामने आई है. मृतक के दोस्तों ने बताया कि उन्होंने बुधवार की रात ही पुलिस चौकी पहुंचकर अर्जुन की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाने की कोशिश की. लेकिन पुलिस ने उन्हें बगैर शिकायत दर्ज किए लौटा दिया. अगर तब रिपोर्ट दर्ज होती तो मामले का राजफाश पहले ही हो सकता था. बता दें कि चिखली पुलिस चौकी क्षेत्र संवेदनशील इलाका है. बीते 17 अगस्त को भी यहां मर्डर हुआ था. जिसका मुख्य आरोपी अब तक फरार हैं और पुलिस के हाथ खाली है.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?